
Also Read
अजवाइन को कुछ सबसे पुराने घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो कि पेट को हेल्दी रखने के लिए मददगार है। साथ ही इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि पेट को हेल्दी रखने में मददगार हैं। साथ ही इसका जूस पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ाता है और खाना पचाने की गति को तेज करता है। तो, इन तमाम समस्याओं के लिए आप अजवाइन भिगो कर खा सकते हैं।
मतली में भिगोए हुए अजवाइन का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। अजवाइन में एंटी डाइजेस्टिव गुण होते हैं, जो कि मतली को कम करने में मददगार है। जिन लोगों को सुबह उठते ही मतली की समस्या हो जाती है उनके लिए भी ये बहुत कारगर है। ऐसे में अजवाइन भिगोएं और इसे शहद में मिला कर लें।
अपच में अजवाइन का सेवन बहुत ही कारगर है। ये पेट की कई समस्याओं में काम करता है। अजवाइन भिगो कर रख दें और फिर इसे सुबह नमक मिला कर खाएं। इस खाते वक्त अच्छे से चबाएं, जिसका जूस आपकी अपच को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये बाइल जूस के साथ मिल कर खाना तोड़ने और इसे आसानी से पचाने में मदद करता है।
कब्ज की समस्या मेंभिगोए हुए अजवाइन का सेवन बहुत ही कारगर माना जाता है। दरअसल, अजवाइन को जब आप अजवाइन को भिगो कर खाते हैं तो, इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है और ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है। इस तरह ये स्टूल को आसानी से पास करने में मदद करता है।
एसिडिटी में भिगोए हुए अजवाइन का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, अजवाइन का जूस पाचन तंत्र को सही रखने और एसिड को न्यूट्रिलाइज करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट में एसिड प्रोडक्शन को भी कम करने में मददगार है।
पित्त बढ़ने पर अजवाइन को भिगो कर और घी में मिला कर खाना फायदेमंद है। ये पित्त का संतुलित करता है और शरीर की गर्मी कंट्रोल करने में भी कारगर है। ये हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में भी मददगार है। तो, पित्त कंट्रोल करने के लिए आप अजवाइन भिगो कर खाएं और इसके अन्य फायदे भी लें।