घंटों टॉयलेट में बैठकर न करें समय बर्बाद, इन छोटे-छोटे पत्तों से बनी ये टेस्टी चटनी करेगी कब्ज को जड़ से दूर

Leaves for constipation: कब्ज से निपटने के लिए सिर्फ दवा नहीं सही खानपान भी जरूरी है और इसलिए आपको अपने खानपान में एक एसी ही चीज को शामिल करने की सलाह देंगे जो कब्ज को दूर करने में मदद करेगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 17, 2023 10:53 AM IST

Small Green leaves to get rid of constipation: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट हैबिट के कारण देखा गया है कि ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान हैं। हेल्दी रहने के लिए कब्ज से छुटकारा पाना जरूरी है। कब्ज को कुछ लोग छोटी-मोटी हेल्थ समस्या समझ लेते हैं, लेकिन वास्तव में यह स्वास्थ्य से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो कई बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकती है। कब्ज से आजकल बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और यहां तक कि बच्चे भी परेशान हैं। वैसे तो कई ऐसी दवाएं व प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। लेकिन ये चीजें सिर्फ तब तक काम करती हैं, जब तक आप इनका इस्तेमाल करते हैं। इस्तेमाल बंद करते कब्ज फिर से होने लगती है। लेकिन कुछ देसी नुस्खे हैं, जिनकी मदद से कब्ज से लंबे समय तक राहत पाई जा सकती है। अगर आप साथ ही में अपनी लाइफस्टाइल और डाइट भी सुधार लेते हैं, तो कब्ज को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कब्ज को दूर करने के इस खास तरीके के बारे में -

कब्ज की दुश्मन ये कच्चे पत्तों की चटनी

अगर आप भी कब्ज से परेशान होकर अलग-अलग प्रकार की दवाएं व अन्य प्रोडक्ट्स लेकर थक चुके हैं, तो हम आपको मोरिंगा के पत्तों की चटनी का सेवन करने की सलाह देते हैं। मोरिंगा के पत्तों में मौजूद रस शरीर में जाकर एक तरह के नेचुरल लैक्सेटिव का काम करता है, जो कब्ज को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण भी यह कब्ज को लंबे समय तक दूर रखने में मदद कर सकता है।

चटनी बनाकर करें सेवन

मोरिंगा के पत्तों की चटनी बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन कुछ लोगों को मोरिंगा के पत्तों से बनी चटनी अच्छी नहीं लगती है। वे मोरिंगा के पत्तों के साथ-साथ उसमें टमाटर और प्याज मिलाकर भी उसकी चटनी बना सकते हैं। प्याज और टमाटर भी आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद है और चटनी का सेवन करना कब्ज के साथ-साथ कई समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।

मोरिंगा के अन्य फायदे

सिर्फ कब्ज को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना आपको अन्य कई फायदे प्रदान करता है। मोरिंगा के पत्तों में पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने वाले खास गुण पाए जाते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को बदहजमी, गैस बनना या पेट फूलना, सीने में जलन या फिर भूख न लगने जैसी समस्याएं महसूस हो ही हैं, तो उनके लिए मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

सही लाइफस्टाइल व डाइट हैबिट भी जरूरी

हालांकि, कब्ज से आपको पूरी तरह से छुटकारा सिर्फ तब ही मिल पाएगा जब आप दवाओं और घरेलू उपायों के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में हेल्दी आदतों को शामिल करेंगे और साथ ही साथ डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करेंगे। इसलिए दवाओं व घरेलू नुस्खों के साथ-साथ अपनी जीवनशैली और डाइट हैबिट्स को भी हेल्दी जरूर बनाें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source