Skin peeling: सर्दियों में नाखूनों के आसपास की स्किन उखड़ने पर कैसे करें घर पर इलाज

Winter skin issues: सर्दी का मौसम हमारी स्किन का दुश्मन बन के आता है और इस दौरान नाखूनों के आसपास की त्वचा उखड़ने लगना भी आम समस्या है। कुछ घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से इन्हें घर पर ठीक किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 23, 2024 3:37 PM IST

Skin peeling around the nails: सर्दियों में नाखूनों के आसपास की त्वचा का उखड़ना सामान्य समस्या है। सर्दियों में नाखूनों के आसपास की त्वचा के उखड़ने का मुख्य कारण त्वचा में नमी की कमी है। ठंडे और शुष्क मौसम में हवा में नमी की मात्रा कम हो जाती है, जिससे हमारी त्वचा में भी नमी कम होने लगती है। सर्दियों में ठंडी हवा त्वचा से नमी खींच लेती है, जिससे त्वचा रूखी और कमजोर हो जाती है। साथ ही सर्दियों में गर्म पानी से बार-बार हाथ धोने से त्वचा की प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं, जिससे त्वचा रूखी और फटने लगती है। इसके अलावा घर या ऑफिस में हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने से हवा और अधिक शुष्क हो जाती है, जिससे त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन आप घर पर कुछ आसान उपायों से नाखूनों के पास से करने वाली त्वचा को ठीक कर सकते हैं। यहाँ कुछ उपाय दिए गए हैं।

नारियल या जैतून का तेल (Coconut or olive oil)

स्किन के निकलने का सबसे मुख्य कारण नमी की कमी है तो ऐसे में आप त्वचा को नमी देने के लिए नारियल वजह तुम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल या जैतून के तेल से नाखूनों के आसपास की त्वचा की मालिश करें। यह त्वचा को नमी प्रदान करेगा और त्वचा का रूखापन दूर करेगा।

शहद और चीनी स्क्रब (Honey and Sugar Scrub)

आप स्क्रबिंग की मदद से भी मेरी समस्या से निजात पा सकते हैं, जिसमें आपकी मदद करेगा शहद और चीनी का स्क्रब। शहद और चीनी का स्क्रब बनाकर धीरे-धीरे नाखूनों के आसपास रगड़ें। इससे डेड स्किन हट जाएगी और त्वचा मुलायम बनेगी। त्वचा के नेचुरल ग्लो को पाने के लिए चीनी का स्क्रब इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुनगुने पानी में भिगोना (Soaking in lukewarm water)

आप गुनगुने पानी से भी स्किन को निकालने से बचा सकते हैं जिसके लिए आप अपने हाथों को कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। हाथों को 10-15 मिनट तक गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा नरम होती है और रूखापन कम होता है।

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल (Use of moisturizer)

अगर सर्दियों में आप नियमित रूप से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो त्वचा जल्दी से सूख सकती है और नाखूनों के आसपास की त्वचा उखड़ने लगती है। दिन में कई बार नाखूनों के आसपास अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाएं, विशेष रूप से हाथ धोने के बाद। आप विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें लेकर नाखूनों के आसपास मालिश करें। इससे त्वचा जल्दी ठीक होती है और नमी बरकरार रहती है।

रात को हाथों में दस्ताने पहनें (Wear gloves at night)

जब आप सर्दियों में यहां से वहां कहीं जा रहे हो तो ध्यान से अपने हाथ में दस्ताने पहने ताकि आपको सर्दी भी ना लगे और आपके नाखूनों के आसपास के त्वचा भी सुरक्षित रहे। साथ ही रात को मॉइश्चराइजर या तेल लगाने के बाद सूती दस्ताने पहनें। इससे नमी त्वचा में लंबे समय तक बनी रहेगी।