Skin care Tips : असाधारण ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, जो दें असाधारण खूबसूरती

प्राकृतिक तरीके से अपने चेहरे को खूबसूरती प्रदान करना चाहती हैं, तो कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल शायद आपने कभी किया हो। जानें, आप किन नेचुरल चीजों का अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर पा सकती हैं खूबसूरत त्वचा...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 17, 2019 5:02 PM IST

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में महिलाओं को अपनी त्वचा का ध्यान रख पाने में काफी परेशानी होती है। कम समय होने के कारण वो बाजार में मिलने वालू ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिसका लाभ अधिक होता नहीं है। आप चाहती हैं प्राकृतिक तरीके से अपने चेहरे को खूबसूरती प्रदान करना तो हल्दी, चंदन, केसर, मलाई, गुलाबजल, ऑलिव ऑयल, दूध आदि का इस्तेमाल करें। ये चीजें ऐसी होती हैं, जो त्वचा (Skin care tips) को अच्छी तरह से नरिश करके, उन्हें खूबसूरत बनाती हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल शायद ही आपने अब तक किया हो। जानें, आप और किन चीजों का अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर पा सकती हैं खूबसूरत त्वचा (Skin care tips)...

ईमू ऑयल 

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला ईमू (Emu) पक्षी से यह तेल प्राप्त होता है। यह तेल त्वचा और बालों के ट्रीटमेंट के इस्तेमाल में लाया जाता है। दरअसल, ईमू ऑयल में हीलिंग प्रॉपर्टी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसे इस्तेमाल करने वाले कुछ लोग तो यह भी दावा करते हैं कि यह सोरायसिस, एग्जीमा, एक्ने और जलन जैसी समस्याओं को झट से दूर कर देता है।

नेटल 

नेटल (Nettle) एक प्रकार की वनस्पत‌ि है, जिसका इस्तेमाल वर्षों से एलर्जी के लक्षणों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। यदि आपके बाल झड़ने के कारण पतले हो रहे हैं, तो नेटल सप्लीमेंट का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। बालों में नेटल टी लगाना फायदेमंद होता है। क्रोएशिया में महिलाएं अपने बालों को उबले हुए नेटल से धोती हैं, ताकि खुजली युक्त स्कैल्प को हील किया जा सके।

Green tea for Skin : ग्रीन टी फेस पैक से पाएं दमकती त्वचा, यूं करें इस्तेमाल

पर्ल पाउडर

प्राचीन मिंग राजवंश की महिलाएं अपनी त्वचा पर मोती से बने पाउडर (पर्ल पाउडर) का इस्तेमाल करती थीं, ताकि मुलायम त्वचा के साथ ही नमी भी बरकरार रहे। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। पर्ल पाउडर किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाले शॉप में मिल जाएगा।

राइस पाउडर

राइस पाउडर का इस्तेमाल कर आप त्वचा की ब्लेमिशेज, झुर्रियों और स्मूद पिग्मेंटेशन को दूर कर सकती हैं। यह एशिया में भी बेहद मशहूर है। बतौर मुख्य इंग्रीडिएंट के तौर पर राइस पाउडर का कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल भी होता है।

ऑलिव ऑयल

यह तेल सिर्फ खाना बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि चेहरे और बालों की खूबसूरती को भी निखारता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल अप्लाई करके सोएं। सुबह चेहरा धो लें। स्किन कोमल नजर आने लगेगी।

Sandalwood Oil : चंदन के तेल के स्किन और बालों पर फायदे

गाजर का रस

गाजर में बीटा-कैरोटीन की मात्रा पर्याप्त रूप से मौजूद होती है। इसके सेवन से त्वचा की रंगत गुलाबी होती है। गाजर के जूस को पीकर देखें, त्वचा स्वस्थ होने के साथ ही प्राकृतिक रूप से निखर जाएगी।

दूध

दूध में प्रचुर मात्रा में लैक्टिक एसिड मैजूद होता है। यह उन प्रोटीन को डिजॉल्व कर देता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को जकड़ कर रखती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source