बार-बार एक्ने आ रहे हों या फिर चला गया हो स्किन का निखार, इस खास पौधे से दूर होंगी सारी Skin problems

Himalayan rhubarb: स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि कुछ सस्ती व नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने वाले इस खास पहाड़ी पौधे के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 21, 2023 2:48 PM IST

Skin care tips in hindi: आजकल स्किन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात हो गई हैं और लगभग हर किसी को अपनी स्किन से जुड़ी कोई न कोई समस्या अपने जीवन में एक बार जरूर महसूस की होती है। जबकि कुछ लोगों को स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है और इस कारण से उन्हें एक्ने या पिंपल आदि की समस्या अक्सर होती ही रहती है। वैसे तो स्किन से जुड़ी जितनी समस्याएं हैं उतने ही उसके इलाज भी मौजूद हैं। लेकिन स्किन ट्रीटमेंट व अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट काफी महंगे होते हैं और इनसे किसी न किसी प्रकरा का साइड इफेक्ट होने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन घरेलू उपायों की मदद से स्किन से जुड़ी इन समस्याओं का इलाज आज भी प्रभावी तरीके से किया जाता है और आज भी कई ऐसी नेचुरल चीजें उपलब्ध हैं। इस लेख में हम आपको रेवंद चीनी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर जिन लोगों को बार-बार पिंपल आने की समस्या हो रही है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद मानी गई है। चलिए जानते स्किन के लिए रेवंद चीनी के फायदे।

पिंपल रोके

रेवंद चीनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन पर होने वाले पिंपल्स को दूर करने में मदद करते हैं। यदि आपको भी अक्सर बार-बार एक्ने आने लग जाते हैं, तो रेवंद चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित रूप से रेवंदचीनी के इस्तेमाल से धीरे-धीरे एक्ने कम होने लगते है और आपको पिंपल्स की समस्या से पूरी तरह से छुटकारा मिल सकता है।

दाग धब्बे दूर करे

त्वचा पर कई बार दाग व धब्बे बन जाते हैं, जो आपके पूरे लुक को बिगाड़ कर रख देते हैं। अगर आपकी स्किन में भी पिगमेंटेशन या फिर झाइयों की समस्या होने लगती है, तो रेवंद चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दाग धब्बों को हटाकर आपकी स्किन को नेचुरल निखार प्रदान करती है।

ड्राई स्किन दूर करे

स्किन में ड्राइनेस होने आम समस्या है, लेकिन इससे कई बार त्वचा से जुड़ी कुछ सीरियस समस्याएं हो जाती हैं। जिसका जल्द से जल्द इलाज करना जरूरी होता है। सिर्फ महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि रेवंद चीनी की मदद से भी स्किन के रूखेपन को दूर किया जा सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

रेवंद चीनी एक प्रकार का प्रकार का पहाड़ी पौधा है और स्किन के लिए इसका इस्तेमाल इसके ताजे पत्तों व तने के रूप में और इसके सूखने के बाद भी दिया जाता है। इसके ताजे पत्तों को पीसकर और एलोवेरा जेल में मिलाकर स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं यदि आप रेवंद चीनी के पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे चंदन के साथ मिक्स करके और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर इसका स्किन पर पेस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी कुछ समस्या है, तो उसका इलाज आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से ही करना चाहिए। साथ ही अगर आप रेवंदचीनी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक बार स्किन केयर एक्सपर्ट्स से इसकी सलाह जरूर ले लेनी चाहिए