जब गर्मियों में हो जाए सर्दी और खांसी तो कुछ दिनों तक करें इस नुस्खे का सेवन, केवल 2 चीजों से तैयार होगा यह ड्रिंक

गर्मियों में होने वाली सर्दी-खांसी (cough-cold in summer) की समस्या का ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है गन्ने का रस (sugarcane juice) और मूली (radish) का शर्बत।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 5, 2022 11:53 PM IST

Home remedies for cough-cold in summer: गर्मियों में धूप और उमस से जहां लोगों को बेचैनी, डिहाइड्रेशन और सिर में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं वहीं, कुछ लोगों को गर्मियों में भी सर्दी-खांसी की समस्या होने लगती है। ये मौसमी एलर्जी (seasonal allergic reaction) का एक प्रकार है जो हर बार मौसम बदलने के बाद लोगों में देखी जाती है। इससे, नाक बहने की समस्या, खांसी, गले में जकड़न और कफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इन सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों (home remedies) का इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में होने वाली सर्दी-खांसी (cough-cold in summer) की समस्या का ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है गन्ने का रस (sugarcane juice) और मूली (radish) का शर्बत। यहां पढ़ें इसी शर्बत को तैयार करने का तरीका और इसके सेवन का सही समय। (simple Home remedies for cough-cold in summer in Hindi)

गर्मियों में होने वाली सर्दी-खांसी का आसान घरेलू उपाय (easy home remedy for cough in summer season)

  • गन्ने के रस (sugarcane juice) का सेवन हमेशा ताजा रहते ही करना चाहिए।  इस शर्बत को तैयार करने के लिए गन्ने का फ्रेश जूस बनाएं या बाजार से खरीदें।
  • मध्यम आकार की मूली (Radish) लें और उसे साफ करने के बाद उसका पेस्ट बना लें।  अब इस पेस्ट को मलमल के कपड़े में बांधकर निचोड़ लें और उसका रस निकालकर एक तरफ रखें।
  • अब एक गिलास गन्ने के रस में 3-4 चम्मच मूली का रस मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और पीएं।
  • जब तक खांसी महसूस हो तब तक इस शर्बत का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको गन्ने या मूली से एलर्जी से है तो किसी एक्सपर् से सलाह-मशविरा करने के बाद ही इसक शर्बत का सेवन करें।
  • आमतौर पर मूली और गन्ने के जूस से तैयार इस शर्बतके सेवन दोपहर में करने की सलाह दी जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source