Joint pain के कारण बार-बार दवाएं लेने से परेशान? जोड़ों के दर्द का जड़ से इलाज कर सकते है ये घरेलू नुस्खे

Joint pain home remedies: जोड़ों में दर्द होना आजकल एक आम समस्या हो गई है, जिसके कारण लोगों को बार-बार पेन किलर लेनी पड़ती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से जोड़ों के दर्द को काफी हद तक जड़ से खत्म किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 14, 2023 11:19 AM IST

Joint pain treatment at home: जोड़ों में दर्द की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है। जोड़ों में दर्द होने लगना आमतौर पर एजिंग का एक लक्षण होता है, लेकिन यह सिर्फ अब बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि वयस्क लोगों में भी देखा जा रहा है। इतना ही नहीं खराब जीवनशैली और अच्छा डाइट प्लान न होने की वजह से यहां तक कि बच्चों में जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। हमारे देश में भी बहुत से लोग जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं और यह जोड़ों का दर्द आमतौर पर ऐसा होता है जो किसी क्रोनिक बीमारी (जैसे अर्थराइटिस या ओस्टियोपोरोसिस) से जुड़ा नहीं होता है। जोड़ों के दर्द से निपटने के लिए लोग अक्सर पेन किलर ले लेते हैं, जिससे उन्हें सिर्फ अस्थायी समय के लिए ही आराम मिलता है। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से जोड़ों के दर्द को धीरे-धीरे परमानेंट तरीके से ठीक किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से जोड़ों के दर्द का इलाज किया जा सकता है।

ठंडी और गर्म सिकाई (Hot and cold compress for joint pain)

शरीर के किसी भी जोड़ में हो रहे दर्द को कम करने का सबसे आसान और पहला घरेलू उपाय सिकाई ही होता है। यदि आपके किसी जोड़ में दर्द हो रहा है, तो पहले ठंडी सिकाई करे। ठंडी सिकाई के लिए आप बर्फ को तौलिए में लपेटकर कर सकते हैं। यह सिकाई कम से कम 10 मिनट तक करें और फिर 15 मिनट का गैप देकर गर्म सिकाई करें। गर्म सिकाई करने के लिए गर्म पानी को बोतल में डालकर या हीटिंग पैड का इस्तेमाल किया जा सकता है

हल्दी वाला दूध (Turmeric milk for joint pain)

जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करने के लिए हल्दी और दूध दोनों ही बेहद फायदेमंद रहते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। वहीं हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। रोजाना शाम को दूध पीते समय उसमें थोड़ी हल्दी मिला लें।

लैवेंडर ऑयल की मालिश (Lavender oil massage for joint pain)

दर्द और सूजन को दूर करने के लिए लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आपके किसी जोड़ में दर्द हो रहा है, तो एक चम्मच लेवेंडर ऑयल में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।

कपूर के तेल की मालिश (Camphor oil massage for joint pain)

जोड़ में तेज दर्द को दूर करने के लिए कपूर के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, यह एक इंस्टेंट पेन रिलीवर की तरह काम करता है। कपूर के तेल में बराबर मात्रा में नारियल या तिल का तेल मिलाएं और फिर इसकी मालिश करें। नारियल के तेल की बजाय कपूर के तेल में तिल के तेल को मिलाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

एक्सरसाइज और रेस्ट (Exercise and rest for joint pain)

शरीर के जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए एक्सरसाइज और रेस्ट करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। आपके जिस जोड़ में दर्द है, उसे थोड़ा बहुत फिजिकली एक्टिव रखें और रेस्ट भी देते रहें। वैसे तो जिस जोड़ में दर्द हो रहा है, उसे ज्यादा से ज्यादा रेस्ट देना जरूरी होता है, लेकिन उसके साथ-साथ थोड़ा बहुत जोड़ को एक्टिव रखना दर्द को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source