रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक काढ़ा और हल्दी दूध पीने से होने वाले नुकसान को भी जान लें

कोरोना से खुद को बचाए रखने के लिए इन दिनों एक्सपर्ट्स इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा (Kadha), हल्दी दूध (Haldi doodh), नींबू-पानी (Lemon water) पीने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन, इनका अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 17, 2020 3:00 PM IST

Side Effects of Kadha: कोरोना से बचने के लिए आजकल हर कोई आयुर्वेदिक नु्स्खों पर भरोसा कर रहा है। कोरोनावायरस से संक्रमित ना हो जाएं, इसके लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स और आयुर्वेदाचार्य इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा (Kadha), हल्दी दूध (Haldi doodh), नींबू-पानी (Lemon water) पीने की सलाह दी जा रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खुद को कोरोना से बचाए रखने के लिए दिन भर दो से तीन बार काढ़ा, हल्दी वाला दूध पी जाते हैं।

लेकिन, क्या ऐसा करना सेहत के लिए सही है? आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले ड्रिंक्स (Immunity Boosting Drinks) को हर दिन लेना फायदेमंद होता है? एक दिन में कितना और कब लेना चाहिए इन इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स को? कहीं इन्हें अधिक पीने से फायदा होने की बजाय शरीर को नुकसान (Side Effects of Kadha) तो नहीं पहुंच रहा? जानिए, होममेड इम्यूनिटी बूस्टर (Homemade Immunity Booster) ड्रिंक्स को लेने के कुछ डूज एंड डोन्ट्स...

अधिक काढ़ा पीने के नुकसान (Side effects of Kadha)

कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए काढ़ा से अधिक हेल्दी ड्रिंक कोई नहीं है। लेकिन, इसका सेवन एक दिन में दो से तीन बार करना आपको नुकसान पुहंचा सकता है। घर में काढ़ा बनाने के लिए आपको कई गर्म मसालों का उपयोग करना होता है, जिसमें से अधिकतर की तासीर गर्म होती है। गर्मी के दिनों में गर्म तासीर वाली चीजों के सेवन से शरीर अंदर से अधिक गर्म होगा। काढ़े के लिए दालचीनी, इलायची, काली मिर्च, लौंग, जीरा, तुलसी, अदरक आदि का इस्तेमाल किया जाता है।

ये सभी मसाले स्वभाव में गर्म होते हैं, जिनका अधिक सेवन आपको पेट संबंधित समस्याएं, अपच, मतली, ड्राई स्किन जैसे समस्याएं दे सकते हैं। ऐसे में एक दिन में आधा कप ही काढ़ा (Side Effects of Kadha in hindi) पिएं। बीच में दो दिन ब्रेक लें और फिर पिएं। इन चीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर में कई दिनों तक मौजूद रहकर असर दिखाते हैं।

हल्दी वाला दूध ज्यादा पीने के नुकसान (disadvantages of drinking turmeric milk)

हल्दी वाला दूध (Haldi Doodh peene ke nuksan) पीने से कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है। हल्दी वाला दूध इम्यूनिटी (Haldi Doodh boost immunity) भी बूस्ट करता है। लेकिन, किसी भी चीज की अति आपको नुकसान ही पहुंचाता है। आपको अधिक गले में खराश, खांसी-जुकाम है, तो प्रतिदिन दूध में अधिक हल्दी पाउडर डालने की बजाय सिर्फ एक चुटकी हल्दी डालें।

नींबू पानी के नुकसान (Side effects of lemonade)

नींबू में विटामिन सी सबसे अधिक होता है और विटामिन सी को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट माना गया है। विटामिन सी से शरीर को और भी कई लाभ होते हैं। इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए आप नींबू पानी एक दिन में 2 बार पी सकते हैं। वैसे, नींबू में साइट्रिक एसिड भी सबसे अधिक होता है, जो शरीर में मौजूद क्षारीय सामग्री को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को गैस्ट्रिक स्ट्रेस, एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें नींबू का जूस, नींबू पानी आदि पीने से बचना चाहिए।