कोरोना से बचाव के लिए हल्दी, मेथी, अश्वगंधा, काढ़े का अत्यधिक सेवन, सेहत को पहुंचा सकते हैं ये नुकसान

जब तक कोविड-19 की कोई वैक्सीन नहीं आ जाती है, लोग कोरोनावायरस से अपना बचाव घरेलू नुस्खों के जरिए ही कर सकते हैं। इसके लिए वे अपने किचन में मौजूद हर्ब्स, मसालों आदि का सेवन कर रहे हैं, ताकि इम्यूनिटी मजबूत हो जाए। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है, लेकिन जड़ी-बूटियों का अधिक सेवन भी ठीक नहीं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 5, 2020 8:49 PM IST

Side Effects of Herbs: कोरोनावायरस (Coronavirus) का डर लोगों के मन में इस कदर बैठ गया है कि इससे बचने के लिए तरह-तरह के घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे आजमा रहे हैं। जब तक कोविड-19 की कोई वैक्सीन नहीं आ जाती है, लोग कोरोनावायरस से अपना बचाव घरेलू नुस्खों (Home remedies for coronavirus) के जरिए ही कर सकते हैं। इसके लिए वे अपने किचन में मौजूद हर तरह के हर्ब्स (Herbs), मसालों (Spices) आदि का सेवन कर रहे हैं, ताकि इम्यूनिटी मजबूत हो जाए। विशेषज्ञों का भी कहना है कि कोरोना संक्रमण (Corona infection) से बचने के लिए इम्यूनिटी (Immunity booster herbs) को मजबूत रखना जरूरी है।

ऐसे में लोग काढ़ा (Kadha), हल्दी-दूध (Haldi doodh), अदरक, मेथी, दालचीनी जैसी चीजों का सेवन खूब करने लगे हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो खुद को कोरोना से बचाए रखने के लिए दिन भर में दो से तीन कप काढ़ा पी जा रहे हैं। हल्दी (Haldi), मेथी (Methi), अदरक वाला पानी (Ginger water) दिन भर में ना जाने कितनी बार पी रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इन हर्ब्स के सेवन से जितने फायदे (Herbs Benefits) हैं, उतने ही इनके अधिक सेवन से नुकसान (Side Effects of Herbs in hindi) भी हो सकते हैं?

बढ़ गया है विटामिन डी का सेवन

कई लोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी (Vitamin D) की खुराक जरूरत से ज्यादा ले रहे हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि विटामिन डी सप्लीमेंट्स के अधिक सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अधिकतर लोग बिना डॉक्टर से सलाह लिए ही इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए खुद से दवाएं (विटामिन डी सप्लीमेंट) ले रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी के अधिक सेवन से शरीर में कैल्शियम का स्तर काफी हद तक बढ़ जाता है। इससे स्थिति में आपको भ्रम, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, उल्टी, मितली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए हल्दी, मेथी, दालचीनी का अधिक सेवन

आज लोग इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए सोशल मीडिया, व्हॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज को देखकर घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं। बेशक, ये प्राकृतिक सामग्री सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन अदरक, दालचीनी, काली मिर्च, हल्दी, मेथी दाना आदि का सेवन अधिक करना नुकसानदायक (Side Effects of Herbs in hindi) भी हो सकता है।

दिख रहे हैं प्राकृतिक चीजों के साइड एफेक्ट्स

कई लोगों में मेथी के बीज, अदरक, हल्दी (side effects of Haldi) आदि के अधिक सेवन के साइड एफेक्ट्स भी नजर आए हैं। जब आप हल्दी का लगातार सेवन करते हैं, तो इससे आपकी आंखों का रंग पीला हो सकता है, जो देखने में पीलिया रोग जैसे प्रतीत होगा। वहीं, मेथी बीज से बने काढ़े (Methi seeds Kadha) के अधिक सेवन से खून (side effects of Methi seeds) पतला हो सकता है। यह लिवर डिजीज से पीड़ित लोगों में रक्तस्राव की समस्या का कारण बन सकता है।

हल्दी-पानी (Haldi pani ke nuksan), एलोवेरा जूस आदि का अधिक सेवन भी लिवर के साथ कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। आज लोगों में प्रतिरोधक क्षमता (Immune power) को बढ़ाने के लिए होड़ सी मची हुई है, लेकिन बेहतर यही होगा कि किसी भी नेचुरल सामग्री, हर्ब्स के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें। काढ़े का अधिक सेवन (Kadha side effects), अश्वगंधा, च्यवनप्राश, गिलोय, अदरक, दालचीनी, काली मिर्च आदि हर्ब्स के अधिक सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक काढ़ा और हल्दी दूध पीने से होने वाले नुकसान को भी जान लें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source