
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 9, 2021 12:58 AM IST
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है देसी काढ़ा 'द गोल्डन पोशन' बनाने की रेसिपी और बताए हैं इसके फायदे।
Shilpa Shetty Desi Drink in Hindi: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने फिटनेस के साथ ही अपने परिवार की सेहत का भी बखूबी ख्याल रखती हैं। अक्सर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपने योग और एक्सरसाइज के पोस्ट, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी संडे बिंज में हर वह चीज खाती-पीती भी हैं, जो उन्हें खाना पसंद है। वैसे, बाकी दिन वो अपनी डाइट का प्रॉपर ख्याल रखती हैं और बेस्ट डाइट का सेवन करती हैं, जो उन्हें स्लिम-ट्रिम रखने के साथ ही हेल्दी और फिट भी रखता है। शिल्पा जितना अपना ख्याल रखती हैं, उतना ही वे अपने पति और बेटे का भी रखती हैं। कोरोना काल में वे अपने परिवार की इम्यूनिटी को मजबूत (Shilpa Shetty immunity booster Drink) बनाए रखने के लिए बनाती हैं एक खास इम्यूनिटी बूस्टर देसी ड्रिंक (Shilpa Shetty Desi Drink in Hindi)।
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Shilpa Shetty instagram video) पर एक देसी ड्रिंक की रेसिपी (Shilpa Shetty Desi kadha recipe in Hindi) शेयर की है, जिसे उन्होंने 'द गोल्डन पोशन' नाम दिया है। इस देसी काढ़े या ड्रिंक को उनका बेटा प्रतिदिन सुबह पीता है। शिल्पा ने इस पोस्ट में लिखा है, कोरोना महामारी का दौर और बदलता मौसम कब आपको बीमार कर दे कुछ कह नहीं सकते। ऐसे में इम्यून सिस्टम और डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए 'द गोल्डन पोशन' (The Golden potion) प्रतिदिन पीना लाभदायक होगा। यह देसी ड्रिंक नींबू, अम्बा हल्दी, अदरक, शहद से तैयार होता है। हल्दी और अदरक के कई फायदे होते हैं। इस हेल्दी काढ़े को उनका बेटा हर दिन सुबह जरूर पीता है। पांच साल की उम्र से ही वियान यह काढ़ा पी रहा है। इतना ही नहीं शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी सुबह जरूर पीते हैं यह काढ़ा।
View this post on Instagram
नींबू, अम्बा हल्दी, अदरक, शहद से बना यह काढ़ा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से डाइजेस्टिव और रेस्पिरेटरी सिस्टम में सुधार होता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। विटामिन सी, पोटैशियम की पूर्ति करता है। शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। शिल्पा (Shilpa Shetty in Hindi) ने सलाह देते हुए लिखा है कि कभी भी शहद को बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी में मिलाकर ना सेवन करें। इससे इसके फायदे कम हो जाते हैं। इस काढ़े को बनाने के लिए देखें शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो....
गर्म पानी- 2 कप
डेढ़ नींबू का रस
डेढ़ बड़ा चम्मच अदरक का रस
1 बड़ा चम्मच कच्ची अम्बा हल्दी
2 बड़ा चम्मच शहद
दालचीनी पाउडर स्वादानुसार
चुटकीभर नमक
सभी सामग्री (Shilpa Shetty desi kadha recipe in hindi) को एक बर्तन में मिलाएं। गर्म पानी को इस मिश्रण में डालकर ढंक दें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि शहद घुल जाए। दोबारा ढक्कन से ढंककर 5-6 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे गिलास में छान लें और गर्मागर्म पीने का मजा लें।