मजबूत, लंबे और घने बालों के लिए काफी है शिकाकाई पाउडर, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

Shikakai powder for hair: बालों से जुड़ी समस्याएं अक्सर हो ही जाती हैं और फिर उनसे पीछा छुड़वाना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस लेख में हम आपको शिकाकाई पाउडर की मदद से बालों की समस्याओं को दूर करने का तरीका बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 19, 2023 4:30 PM IST

Home remedies for hair health: सुंदर दिखने का सपना हर किसी का होता है और वह सुंदरता सिर्फ स्किन नहीं आपके बालों से भी होती है। आजकल खराब जीवनशैली और सही डाइट न होने के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। भारत में भी एक बड़ी संख्या में लोग बाल झड़ने के कारण उम्र से पहले ही उनमें गंजापन आ जाता है। गंजापन होने के कारण उन्हें सामाजिक तौर पर भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि कुछ लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी थक जाते हैं, लेकिन उन्हें रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आपको महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि आयुर्वेदिक चीजों को अपनाना चाहिए। आपको बालों को हेल्दी रखने वाली इन्हीं चीजों में से एक है शिकाकाई, जिसकी मदद से बालों की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं शिकाकाई पाउडर से बालों को मिलने वाले फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

1. बालों को मजबूत बनाए (Shikakai powder for strong hair)

शिकाकाई पाउडर की मदद से बालों को जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता है, जिससे आपकी कंघी में बाल न के बराबर दिखने लगेंगे। एक चम्मच शिकाकाई पाउडर को दो चम्मच नारियल के तेल में डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स होने के बाद इसे बालों को जड़ों में अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

2. बाल झड़ना बंद करे (Shikakai powder for Hair fall)

लगातार टूटते बालों का इलाज करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है, जिनमें से एक है बालों को पर्याप्त पोषण देना। यदि आपको बाल झड़ने की समस्या है तो शिकाकाई पाउडर की मदद से उसे भी कम किया जा सकता है। एक चम्मच शिकाकाई पाउडर को आधा कप ताजी दही में अच्छे से मिलाएं और फिर बालों की जड़ों में हल्का मसाज करें और 30 मिनट रखकर धो लें।

3. बालों का रूखापन दूर करे (Shikakai powder for Dry hair)

यदि आपके बालों में लगातार रूखापन बढ़ रहा है, तो शिकाकाई की मदद से इस समस्या का इलाज भी किया जा सकता है। एक चम्मच शिकाकाई लें और उसमें दो चम्मच शहद मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद यह पेस्ट की तरह तैयार हो जाएगा और इसे हल्के हाथों के साथ बालों में अच्छे से लगाएं। आधा घंटा रखें और फिर धो दें।

4. बालों को लंबा और घना बनाए (Shikakai powder for long and thick hair)

यदि आपको भी लगता है कि आपके बालों की लंबाई नहीं बढ़ रही है या फिर आपके बाल बहुत कम हैं. तो भी शिकाकाई पाउडर आपके काफी काम आ सकता है। एक चम्मच शिकाकाई पाउडर लें और उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच कोकोनट ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं और खूब मालिश करें।

हालांकि, यदि आपको बाल झड़ने या फिर बालों से ही जुड़ी कोई अन्य समस्या हो रही है और ठीक नहीं हो पा रही है तो यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसे में किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर लेना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source