Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Drink Before Bed: सोने से पहले पीएं यह टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक, होगा वेट लॉस और डायजेशन होगा बूस्ट

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो रोज़ पीएं आसानी से तैयार होने वाला यह ड्रिंक। पिघल जाएगा सारा फैट।

Weight Loss Drink Before Bed: सोने से पहले पीएं यह टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक, होगा वेट लॉस और डायजेशन होगा बूस्ट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 1, 2021 1:32 PM IST

Weight Loss Drink Before Bed: वेट लॉस के लिए नींबू का जूस और गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में कई प्रकार के दावे किए जाते हैं। गुनगुने पानी (Lukewarm Water) के साथ नींबू का रस पीने से इस ड्रिंक के बेहतरीन फायदे शरीर को मिलते हैं। लेकिन, जब इस हेल्दी ड्रिंक (Healthy Drink) को किसी खास वक़्त पीते हैं तो इसका प्रभाव और बेहतर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्म पानी और नींबू का रस (Warm water with lemon) खाली पेट पीने से कहीं अधिक फायदेमंद है रात में पीना। जी हां, रात में गर्म नींबू पानी पीने से स्वास्थ्य को मैक्सिमम फायदा मिलता है।( weight loss drink before bed in hindi)

क्या रात में गर्म नींबू पानी पीना है ज़्यादा लाभकारी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह की बजाय रात में गर्म नींबू पानी पीनाअधिक लाभकारी हो सकता है। इसीलिए, रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने की सलाह दी जाती है। इस ड्रिंक को पीने के बाद मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बढ़ता है और वेट लॉस की प्रक्रिया भी तेज़ होती है। (Health Benefits of drinking warm water with lemon before bed)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रात में गर्म पानी और नींबू पीने के फायदे

  • नियमित रूप से गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करने में मदद करता है।
  • सोने से पहले एक गिलास गर्म नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
  • रात में स्किन रिपेयर होती है और ऐसे में नींबू पानी पीने से आपकी त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। स्किन मॉश्चराइज्ड होती है और नैचुरली ग्लो करती है।
  • मोटापे से बचाने में भी यह ड्रिंक बहुत काम आता है। यह फैट बर्निंग (Fat Burning Process) और वेट लॉस की प्रक्रिया (Weight Loss Process) को तेज़ करता है।
  • डायजेशन बूस्ट करने के लिए लिहाज से भी रात में गर्म नींबू पानी पीना लाभकारी है।