सर्दियों में नहाने से पहले लगाएं तिल का तेल, इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Sesame oil benefits: तिल के तेल में लिनोलिक एसिड और ओलिक एसिड होता है, जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : November 2, 2022 5:07 PM IST

Sesame oil before bath benefits: तिल के तेल को लोग खाने से लेकर लगाने तक कई कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा इसमें लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल है और अस्थमा की समस्या में भी कारगर है। इसलिए आप इस तेल के अनेक गुणों के कारण इसे कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप इसे नहाने से पहले अपने शरीर में लगाएं तो ये आपको कई फायदे देगा।

1. बाल झड़ना बंद हो जाएंगे

तिल के तेल मेंकई पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। रेगुलर इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों को मजबूती मिलती है और इसे अंदर से स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये आपके बालों को टूटने से भी रोकता है।

2. त्वचा फटेगी नहीं

सर्दियों के दिन में अक्सर हमारी त्वचा बहुत फटती है। ऐसे में तिल के तेल को शरीर में लगा कर नहाने से आपकी स्किन नरिश होती है और इसकी बनावट बेहतर होती है। इसके अलावा ये ओमेगा-3 फैटी एसिड आपकी स्किन में नमी को लॉक करती है और इसे फटने से रोकती है। इसके अलावा ये स्किन को अंदर से लंबे समय के लिए लॉक करती है।

3. ड्राई स्किन वालों के लिए कारगर

ड्राई स्किन वालों के लिए नहाने से पहले तेल लगाने का फैसला बहुत सही है। ये आपकी स्किन को नरिश करता है और अंदर से मॉइस्चराइज करती है। इसके अलावा ये इस स्किन की खुजली को कम करती है और एक्जिमा के लक्षणों को कम करने में भी मददगार है।

4. स्किन इंफेक्शन

तिल का तेल एंटी बैक्टीरियल है। ये आपकी स्किन की समस्याओं खास कर कि इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये खुजली, रैशेज और स्किन की कई समस्याओं को कम करता है। तो, अगर आप रेगुलर तिल का तेल लगाएंगे तो ये आपकी ड्राई स्किन की समस्या कम होने लगेगी।

5. हड्डियों को मजबूत करता है

हड्डियों को मजबूत करने में तिल का तेल बहुत ही कारगर तरीके से काम करती है। तिल के तेल में एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं जो कि हड्डियों के सूजन और दर्द को कम करने में मददगार है। साथ ही इस तेल में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा भी अच्छी होती है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है।