
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 22, 2020 4:29 PM IST
सर्दियों में आएगी कोविड-19 इंफेक्शन की 'सेकेंड वेव', आयुष मंत्रालय के बताए इस आयुर्वेदिक उपाय से रहें सुरक्षित
Immunity Booster Drink: भारत में कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की गति में भले ही गिरावट आयी है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि भारत से कोरोना का खतरा टल रहा है। देश में 75 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि की जा चुकी है और अभी भी देश में सक्रिय मामलों की संख्या बहुत अधिक है। इसके अलावा सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है, जो कि कोविड-19 संकट को बढ़ाने वाला मौसम माना जा रहा है। (Coronavirus in Winters)
गौरतलब है कि कई वैज्ञानिक, हेल्थ एक्सपर्ट्स और यहां तक कि भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आशंका जतायी है कि सर्दियों के मौसम में कोSeasonविड-19 के मामले (Covid-19 Infection in Winter ) बढ़ेंगे। वहीं दूसरी तरह देश में कई बड़े त्योहारों और उनसे जुड़ी तैयारियों के चलते लोग अब बाहर निकलने लगे हैं। इससे, भीड़ जमा होने और लोगों का एक-दूसरे के सम्पर्क में आने जैसी स्थितियां भी बनेंगी। जिससे, कोविड-19 ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ जाएगा। (Covid-19 Second Wave)
इसीलिए, यह आवश्यक है कि इन सर्दियों में आप कोविड-19 (Covid-19 Infection) से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक प्रयास करें। ठंड के मौसम में आपको हैंडवॉशिंग, गर्म पानी पीने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) जैसे उपाय तो कर ही सकते हैं। साथ ही आप कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों से भी खुद की रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Ayurvedic Ways to boost Immunity in Winters) बढ़ाना ना भूलें। ऐसा ही एक तरीका है आयुर्वेदिक काढ़ा (Ayurvedic Kadha), जिसका सेवन आप इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कर सकते हैं। भारत के आयुष मंत्रालय ने इस काढ़े की उपयोगिता और इसे बनाने का तरीका अपने पोर्टल पर कई बार साझा किया है। यहां पढ़ें यह आयुर्वेदिक काढ़ा (Ayurvedic Kadha Recipe) बनाने का तरीका।
एक्सपर्ट ने किया दावा दुनिया से कभी खत्म नहीं होगा कोरोना, हर साल सर्दियों में लौटेगी यह बीमारी
बिना मास्क पहने बाहर निकल रहे हैं लोग, ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, पीएम मोदी ने दी चेतावनी