Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Seasonal cold and cough home remedies : बरसात के मौसम में लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश मे भीगने, एलर्जिक रिएक्शन और ठंड लगने के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, बदनदर्द और बुखार जैसी समस्याएं बार-बार होने लगती है। वहीं, कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को इसका रिस्क बढ़ जाता है। मॉनसून में सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों से आराम पाने के लिए कुछ गरम मसालों और जड़ी-बूटियों से तैयार नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ हेल्दी बदलाव भी आपको हेल्दी रहने और बीमारियों से बचने में सहायता करते हैं। यहां पढ़े कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में। (Seasonal cold and cough home remedies in Hindi.)
आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च और दालचीनी जैसे मसाले और हर्ब्स इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बचना आसान हो सकता है। इन चीजों में एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेरी गुण होते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाते है। अपनी रोजमर्रा की डाइट में इन मसालों और हर्ब्स को शामिल कर आप स्वस्थ रह सकते हैं।
विटामिन सी इम्यून सिस्टम को स्वस्थ और मजबूत बनाता है और आपको बीमारियों से बचाता है। विटामिन सी के लिए आंवला, खट्टे फल, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जिया और स्ट्राबेरीज का सेवन करें।
सर्दी-खांसी होने पर शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है। इससे बचने के लिए जूसी फल और पानी वाली सब्जियों का सेवन जरूर करें। अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के अनुसार दिन में 2-3 बाद ककड़ी. तुरई, लौकी और टमाटर का सेवन करें।