Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Hair Growth Tips in Hindi: ज्यादातर लड़कियां या महिलाएं, लंबे और घने बालों की चाह रखती हैं। लेकिन, आजकल के खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से हेयर फॉल की समस्या बेहद आम हो गई है। जब बाल झड़ते हैं, तो बाल कमजोर हो जाते हैं और इससे हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में बालों को बढ़ाने के लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि आप 2 नेचुरल तरीकों से भी बालों की लंबाई बढ़ा सकते हैं। ये तरीके साइंटिफिकली प्रूव्ड भी हैं। तो आइए, जानते हैं बालों को नेचुरली बढ़ाने के टिप्स-
शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से हेयर फॉल होने लगता है। इसकी वजह से बालों की लंबाई बढ़नी भी रुक जाती है। इसलिए अगर आप बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, तो न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट जरूर लें। कई रिसर्च में साबित हुआ है कि न्यूट्रिशन वाली डाइट बालों को मजबूत बनाती है। अगर आपका हेयर फॉल हो रहा है या आप बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में आयरन, जिंक, नियासिन, फैटी एसिड, सेलेनियम, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ई और फॉलिक एसिड जरूर शामिल करें। इससे बालों की लंबाई तेजी से बढ़ेगी और हेयर फॉलिकल्स भी मजूत बनेंगे।
पुराने समय से ही बालों की तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। यानी हेयर ऑयलिंग को बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद बताया गया है। कहा जाता है कि बालों पर तेल लगाने से हेयर फॉल रुकता है। इससे बालों की चमक बढ़ती है और बाल लंबे-घने बनते हैं। कुछ रिसर्च में भी साबित हुआ है कि बालों की तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए। इससे बालों में पर्याप्त नमी बनी रहती है और बालों का झड़ना रुकता है। लेकिन, आपको बालों पर तेल सही तरीके से ही लगाना चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।