1 सप्ताह के अंदर आंखों से उतर जाएगा मोटा चश्मा, बस 1 गिलास दूध के साथ इस मिश्रण का करें सेवन

Saunf Mishri badam mixture With Milk : आंखों से मोटा चश्मा हटाने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ सौंफ, मिश्री और बादाम के मिश्रण का सेवन करें। आइए जानते हैं कैसे ये मिश्रण है फायदेमंद?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 26, 2023 1:15 PM IST

Saunf Mishri badam mixture With Milk : घर में मौजूद हर्ब्स को अगर आप अपने डेली रुटीन में शामिल करते हैं, तो कई तरह की समस्याओं से दूर हो सकते हैं। आज के समय में कई लोग अपनी कमजोर आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं। इस तरह की परेशानी न सिर्फ बड़े-बुजुर्गों को हो रही है, बल्कि छोटी-छोटी उम्र की आंखों में भी मोटा चश्मा लग रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें शरीर में पोषक तत्वों की कमी और घंटों स्क्रीन पर लगे रहना मुख्य रूप से शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी-मोटी आदतें आपकी आंखों से चश्मा उतार सकते हैं। इन आदतों में दूध के साथ सौंफ, मिश्री और बादाम का सेवन करना शामिल है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से दूध के साथ सौंफ, मिश्री और बादाम का सेवन करते हैं, तो इसका रिजल्ट आपको कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

आंखों के लिए कैसे फायदेमंद है बादाम के साथ सौंफ, मिश्री का सेवन? Saunf Mishri badam mixture With Milk for Eye health

आंखों की कमजोरी का कारण गतिहीन जीवनशैली, आनुवंशिकता, लंबे समय तक स्क्रीन पर रहना, अत्यधिक मोबाइल स्क्रीन समय या पौष्टिक आहार की कमी हो सकती है। जिसके परिणामस्वरूप मायोपिया और हाइपरोपिया होता है। विशेषज्ञों के अनुसार सौंफ, बादाम और मिश्री का मिश्रण आंखों के लिए बेस्ट हो सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि इस मिश्रण के नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह आपकी दृष्टि में सुधार कर सकता है। साथ ही आपकी आंखों से स्थाई रूप से चश्मा हटा सकता है।

बादाम विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। सौंफ के साथ बादाम का मिश्रण आंखों के लिए बेस्ट हो सकता है, क्योंकि सौंफ के बीजों में शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मददगार हो सकते हैं। यह मोतियाबिंद और ग्लूकोमा की प्रगति को कम कर सकता है।

आयुर्वेद में सौंफ़ के बीजों को ‘नेत्रज्योति' नाम दिया गया है, क्योंकि इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की दृष्टि में सुधार कर सकते हैं। साथ ही इससे आंखों की बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। 

दूध के साथ इन मिश्रण को मिलाकर पीने से न सिर्फ आंखों की रोशनी में सुधार किया जा सकता है, बल्कि यह कोशिका पुनर्जनन, हड्डियों को मजबूती, ब्रेन की कार्यक्षमता में भी सुधार कर सकता है। इतना ही नहीं, इससे ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद मिल सकती है। 

इतना ही नहीं, दूध के साथ इस मिश्रण के सेवन से ब्रेन फॉग, भूलने की बीमारी में भी सुधार किया जा सकता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म में सुधार कर सकता है। अगर आप रोजाना सोते समय इस दूध का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक नींद की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए आप दूध के साथ इन मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो इस स्थिति में आपको अपने आई एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत होती है।

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source