Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of mustard oil and bay leaf massage: मेडिकल साइंस बहुत आगे बढ़ चुका है, लेकिन फिर भी लोग आज के समय में भी आयुर्वेदिक और घरेलू चीजों पर भरोसा करते हैं। वहीं कुछ लोग बीमारियों से निपटने के लिए घरेलू चीजों की बजाए पेन किलर लेने लगते हैं। देखा गया है कि ये पेनकिलर सिर्फ तब तक ही काम करती हैं, जब तक इनका असर रहता है। जब इनका असर खत्म हो जाता है, तो दर्द या जो भी स्वास्थ्य समस्या है फिर से शुरू हो जाती है। लेकिन घरेलू नुस्खों का असर लंबे समय तक रहता है, साइड इफेक्ट्स भी न के बराबर होते हैं और कई बीमारियां तो जड़ से ही खत्म हो जाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं। सरसों का तेल कई घरेलू नुस्खों में काम आता है और तेज पत्ते में भी कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं।
आधा कप सरसों का तेल लें व उसे किसी पैन या बड़े बर्तन में डालें और बर्नर पर रख दें। जब तेल हल्का गर्म होना शुरू हो जाए तो उसमें तीन से चार तेजपत्ता डाल दें। 5 मिनट पर हल्की आंच में उसे गर्म होने दें। पांच मिनट गर्म रहने के बाद तेज पत्ते का रंग बदलने लगेगा और फिर उसे आंच से उतार दें। ठंडा होने के बाद यह इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सरसों के तेल और तेजपत्ता का सही तरीके से मालिश करना कई फायदे देता है। चलिए जानते हैं शरीर के किन हिस्सों में इसकी मालिश की जा सकती है और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं।
1. तलवों में मालिश करने के फायदे
सरसों के तेल और तेजपत्ता की पैरों के तलवों में मालिश करने से पैरों में होने वाली जलन कम होती है, जो आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों में देखी जाती है। इसके अलावा पैरों में सूजन व दर्द कम होता है। साथ ही नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से प्लांटर फेशियाइटिस होने का खतरा भी काफी कम रहता है।
2. घुटनों में मालिश करने के फायदे
आज के समय में एक बड़ी संख्या में लोग घुटनों के दर्द से जूझ रहे हैं और इसके दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर पेन किलर लेने लगते हैं। लेकिन सरसों और तेजपत्ता के इस मिश्रण से आप मालिश कर सकते हैं, जिससे जिससे घुटने का दर्द दूर होता है और साथ ही रेंज ऑफ़ मोशन में भी सुधार होता है।
3. पीठ में मालिश करने के फायदे
लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करना हो या दुकान पर बैठने जैसा काम हो लोगों को अक्सर पीठ में दर्द की समस्या होने लगी है। अगर आपकी पीठ में ज्यादा दर्द हो रहा है, तो आप सरसों के तेल और तेजपत्ता के इस मिश्रण से मालिश कर सकते हैं। हफ्ते में एक या दो बार इससे मालिश करने से पीठ का दर्द दूर रहता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।