Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Itchy Skin in Winter Home Remedy : सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है, जिसकी वजह से शरीर के कई हिस्सों में खुजली होने लगती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, स्किन को समय-समय पर मॉइस्चराइज न करना, इत्यादि कारणों से भी स्किन में खुजली की शिकायत हो सकती है। वहीं, कई बार सर्दियों में फंगल इन्फेक्शन भी खुजली का कारण बनता है। अगर आपको भी सर्दियों में स्किन पर खुजली की शिकायत रहती है, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, घरेलू नुस्खों की मदद से काफी हद तक सर्दियों में खुजली की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन पर होने वाली खुजली की शिकायत को कैसे करें दूर?
सर्दियों में स्किन पर होने वाली खुजली की परेशानी को शांत करने के लिए आप नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एसिडिक और सिट्रिक एसिड होता है, जिससे खुजली की शिकायत कम हो सकती है। यह एंटीसेप्टिक और एंटी इर्रिटेटिंग गुणों से भरा होता है, जिससे खुजली की शांत करने में मदद मिल सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस लें, इसे पानी में मिक्स करके इससे नहाएं। इससे काफी हद तक खुजली की परेशानी कम हो सकती है।
खुजली की शिकायत को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे खुजली को शांत करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, एलोवेरा जेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करके खुजली को शांत करने में प्रभावी हो सकता है।
शरीर में होने वाली खुजली की परेशानी को कम करने के लिए आप नीम का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं, जिससे खुजली की परेशानी कम हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए नीम के पत्तों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें दही मिलाकर अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। बाद में इसे साफ कर लें। इससे खुजली को शांत करने में मदद मिल सकती है।
सर्दियों के दिनों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है, जिसकी वजह से खुजली की शिकायत हो सकती है। ऐसी स्थिति में सरसों तेल का प्रयोग करना प्रभावी हो सकता है। नहाने से पहले कुछ समय तक अपनी बॉडी पर सरसों तेल लगाएं। इससे स्किन का रुखापन कम हो सकता है। साथ ही यह खुजली की समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
सर्दियों में होने वाली खुजली की शिकायत को कम करने के लिए आप गेंदे की पखुंड़ी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए गेंदे को पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी की मदद से खुजली से प्रभावित स्किन को साफ करें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जिससे खुजली को शांत करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।