
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 18, 2020 11:30 AM IST
Treating your hair with a black tea rinse will help you get rid of grey hair naturally and will leave your hair looking shinier than before. © Shutterstock
आजकल कम उम्र में ही युवक-युवतियां भी सफेद होते बालों से परेशान हैं। वैसे, कम उम्र में ही बालों का सफेद होना अच्छी बात नहीं है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि असमय सफेद होते बालों के कारण आपको काफी हद तक हृदय से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिन पुरुषों के बाल असमय सफेद होने लगते हैं, उन्हें दिल की बीमारी, हार्ट अटैक आने की संभावना उन पुरुषों से अधिक होती है, जिनके बाल अधिक उम्र में भी काले रहते हैं। तो चाहते हैं हृदय रोगों से बचे रहना, तो अपने असमय होते बालों पर ध्यान देना शुरू कर दें। सफेद बालों का इलाज करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को एक बार जरूर आजमाकर देखें।
सफेद बालों का इलाज है काली मिर्च। इसका पाउडर बना लें। चाहें तो काली मिर्च के कुछ दानों को पानी में उबालें। शैम्पू करने के बाद अंत में इस पानी से बालों को धो लें। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से सफेद बाल फिर से काले होने लगेंगे।
करी पत्ता से भी बालों को सफेद होने से आप बचा सकते हैं। बालों के लिए करी पत्ता अच्छा होता है। करी पत्ते को पानी में दो-तीन घंटे के लिए रख दें। इसी पानी से आप अपने बालों को साफ करें। करी पत्ता का रस निकालकर, उसमें नारियल तेल डाल दें। इसे बालों में लगाएं, लाभ होगा।
Dandruff Cure : डैंड्रफ से छुटकारा पाने के 4 आयुर्वेदिक उपाय
आंवले का भी बालों में वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी चटनी ही नहीं, कच्चा भी खाएंगे तो सफेद बालों की समस्या नहीं होगी। बालों में जब आप मेहंदी लगाएं, तो उसमें आंवला का पेस्ट भी मिला दें। इस पेस्ट को बालों में लगाने से बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे। आंवले के रस को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से भी लाभ होता है।
प्याज भी सफेद बालों का इलाज करती है। अपने बालों में प्याज का पेस्ट लगाएं। ऐसा एक महीने तक करें, आपके सफेद बाल काले होने लगेंगे। बालों का गिरना-झड़ना भी बंद हो जाएगा। रूसी का भी सिर से सफाया हो जाएगा।
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए करें यह योगासन
करी पत्ता और नारियल तेल के इस्तेमाल से आप बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। कुछ करी पत्ते और 3-4 बड़ा चम्मच नारियल तेल एक पैन में डालें। इसे ठंडा होने दें। इस तेल को स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाएं। 10 मिनट मसाज करें। बालों को रातभर ऐसे ही छोड़ दें। सुबह आप सल्फेट-फ्री शैंपू से बालों को साफ करें। यह तेल सप्ताह में 2-3 बार जरूर लगाएं। करी पत्ता और नारियल तेल में मिनरल्स, विटामिन्स काफी होता है। इससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण प्राप्त होता है।
सर्दी के दिनों में आंवला खूब मिलता है। नारियल तेल तो आपके घर में होगा ही। सफेद बाल कम करना चाहते हैं, दोनों का इस्तेमाल कुछ यूं करना शुरू कर दें। सबसे पहले आप एक बर्तन में सूखे कुछ आंवला डालें। उसमें 4 चम्मच नारियल तेल भी डाल दें। थोड़ी देर तक गर्म करें। इसे ठंडा होने दें। हल्के हाथों से बालों और स्कैल्प पर तेल को लगाते हुए मालिश करें। सुबह बालों में शैंपू लगाएं। फिर 30 मिनट गर्म तौलिए से बालों को ढंक कर रखें। उसके बाद ही पानी से बालों को साफ करें। ऐसे सप्ताह में 2-3 बार जरूर करें। आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन सी हेयर फॉलिकल्स में मौजूद मेलानिन को सुरक्षित रखता है, जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते।
सफेद बालों को काला करने के लिए कहीं आप भी तो नहीं फंस जाते इन घरेलू नुस्खों के चक्कर में ?