
Also Read
sadabahar ka phool for diabetes
Sadabahar Flower Can Control Diabetes : डायबिटीज आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन बीमारी हो चुकी है। इसकी वजह से कई अन्य तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सदाबहार के फूलों का सेवन कर सकते हैं। सदाबहार के फूलों का आयुर्वेद में काफी महत्व होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -
आयुर्वेद के मुताबिक, डायबिटीज में सदाबहार के फूल काफी ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं। इसके फूलों का सेवन करने से पैंक्रियाज के बीटा सेल्स एक्टिव होने लगते हैं, जिससे शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। शरीर में अगर इंसुलिन हार्मोन सही रहे, तो इससे काफी हद ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में सदाबहार के फूल डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सदाबहार के फूल तभी फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जब इसे सही तरीके से खाया जाए। अगर आप गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं, तो इसके फायदे होने के बजाय नुकसान हो सकता है। मुख्य रूप से कोशिश करें कि इसका सेवन चाय के रूप में ही करें। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें सदाबहार के फूलों की चाय-
सबसे पहले 1 से 2 कप पानी लें, इसमें फूलों को डालकर करीब आधा होने तक उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर पिएं। आप चाहे, तो इसमें थोड़ा सा शहद डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा सदाबहार के फूलों का सेवन आप टमाटर, खीरा, करेला जैसी इससे काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं, तो
सदाबहार के फूलों से बनी चाय का सेवन करना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।