मिनोक्सिडिल जितना ही प्रभावी है रोजमेरी ऑयल, रोके बालों का झड़ना, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

रोजमेरी ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को भरपूर पोषण देते हैं। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण यह डैंड्रफ और फंगस से बचाव करता है।

मिनोक्सिडिल जितना ही प्रभावी है रोजमेरी ऑयल, रोके बालों का झड़ना, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Written by Atul Modi |Updated : March 22, 2024 2:21 PM IST

बालों का झड़ना आज लगभग हर एक महिला और युवती की परेशानी है। शायद ही कोई महिला ऐसी हो जो ये न बोलती हो कि मेरे बाल बहुत झड़ते हैं। गिरते, टूटते और बेजान बालों में फिर से जान ला सकता है रोजमेरी ऑयल। यह एक शक्तिशाली ऑयल है, जो आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को भरपूर पोषण देते हैं। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण यह डैंड्रफ और फंगस से बचाव करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल हेल्दी बने तो जानिए रोजमेरी ऑयल और बालों का कनेक्शन।

बढ़ती है हेयर ग्रोथ

रोजमेरी ऑयल में सिरोसोल नामक एक यौगिक होता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेश मिनोक्सिडिल जितना ही प्रभावी न को बढ़ाता है, जिससे पोषक तत्वों को बालों के रोम तक पहुंचने में मदद मिलती है। अध्ययनों के अनुसार रोजमेरी ऑयलहो सकता है, जो बालों के झड़ने के इलाज के लिए एक प्रमुख दवा मानी जाती है।

मजबूत होते हैं बाल

रोजमेरी ऑयल बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने में मदद करता है। इससे बालों का नेचुरल ऑयल बना रहता है, जिससे वे हेल्दी और शाइनिंग बनते हैं।

Also Read

More News

डैंड्रफ का सटीक इलाज

रोजमेरी ऑयल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ के कारण बनने वाले सूक्ष्मजीवों से लड़ने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प की सूजन को भी कम करता है। कई बार इस सूजन के कारण भी डैंड्रफ की परेशानी बढ़ जाती है।

काले रहते हैं बाल

रोजमेरी ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे बाल नेचुरली काले रहते हैं और उनके सफेद होने की दर कम होती है। इतना ही नहीं इस तेल की हर्बल खुशबू के कारण आपके बाल भी खुशबूदार हो जाते हैं।

रोजमेरी वाटर भी है काम का

रोजमेरी ऑयल के साथ ही इसका पानी भी बालों के लिए बहुत अच्छा है। इसे आप घर में ही बना सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में रोजमेरी की पत्तियां डालकर उसे आधा होने तक उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा करें और एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे अपनी स्कैल्प पर स्प्रे करके या रूई की मदद से लगाएं।

TRENDING NOW

ऐसे करें रोजमेरी ऑयल को यूज

रोजमेरी ऑयल थोड़ा गाढ़ा होता है, इसलिए इसे लगाने से पहले अपने बालों को पानी से हल्का गीला कर लें। यह ऑयल आपको बहुत ज्यादा नहीं लगाना है। सिर्फ 2 से 3 मिलीलीटर ऑयल से ही स्कैल्प की धीरे-धीरे मालिश करें। रात में इस तेल से मालिश करें और सुबह बालों को वॉश कर लें। आप इस तेल को नारियल या ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। बेस्ट रिजल्ट के लिए आप वीक में कम से कम 3 बार इस ऑयल को लगाएं।

About the Author

... Read More