
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Published : December 6, 2024 2:50 PM IST
Roasted Turmeric
Is Roasted Turmeric Good : ठंडियों की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग ऐसी चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर को गर्म रखा जा सके और कमजोर होती इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सके। हमारे आसपास कई ऐसी चीजें हैं, जिससे न सिर्फ शरीर को गर्म रखा जा सकता है बल्कि यह कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ संक्रमण से भी हमें सुरक्षित रख सकता है। इसमें कच्ची हल्दी का नाम पहले ही लिस्ट में आता है। जी हां, सर्दियों में कच्ची हल्दी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने से लेकर संक्रमण से हमें सुरक्षित रख सकता है। कच्ची हल्दी का आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। इसे भुनकर खाना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। सर्दियों में खांसी-जुकाम या फिर किसी तरह की शिकायत होने पर कच्ची हल्दी को भुनकर सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं भुनी हुई कच्ची हल्दी खाने से होने वाले फायदे क्या हैं?
भुनी हुई हल्दी का सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपके ब्लड को साफ करके स्किन पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं। यह स्किन इन्फेक्शन, पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानियों को काफी हद तक कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है।
सर्दियों में अक्सर लोगों में एलर्जी की शिकायत बढ़ने लगती है। मुख्य रूप से एलर्जिक राइनाइटिस की समस्या होने लगती है। ऐसे में भुनी हुई हल्दी का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण एलर्जी को बढ़ने से रोक सकते हैं। साथ ही संक्रमण को बढ़ने नहीं देते हैं।
भुनी हुई हल्दी के सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न हो सकती है। यह आपके शरीर के लिए लैक्सटिव की तरह कार्य करता है, जिससे पेट को साफ करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही यह अतिरिक्त कैलोरी को भी कम कर सकता है। अगर आप वेट लॉस तेजी से चाहते हैं, तो भुनी हुई हल्दी का सेवन जरूर करें।
खून में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से इसका असर न सिर्फ स्किन पर पड़ता है, बल्कि कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसी स्थिति में भुनी हुई हल्दी आपके लिए प्रभावी हो सकती हैं। भुनी हुई हल्दी के सेवन से खून को साफ किया जा सकता है।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जिससे जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले 1 कच्ची हल्दी का टुकड़ा लें। इसे डायरेक्ट गैस पर डालकर करीब 2 से 3 मिनट तक पकाएं। अब इस हल्दी को कुचलकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। सोने से पहले इसका सेवन करने से आपको अच्छी नींद भी आएगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।