Roasted Clove : साइनस रोगियों की समस्या का समाधान है भुनी हुई लौंग, रोजाना सेवन करने से होंगे ये 5 अन्य फायदे

Roasted Clove Benefits : भुनी हुई लौंग के सेवन से सर्दी-खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यह अस्थमा और साइनस में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके अन्य लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 29, 2023 7:01 AM IST

Roasted Clove Benefits: किचन में रखे मसाले न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन, बाल और स्वास्थ्य में जान आती है। इन्हीं मसालों में से एक है लौंग। यह कई औषधीय गुणों जैसे- ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीज, फाइबर, सोडियम, मैग्नीशियम इत्यादि का भंडार होता है, जो आपकी गंभीर परेशानियों को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकता है। लौंग का सेवन आप कई तरह के डिशेज में मिक्स करके कर सकते हैं। इसके अलावा लौंग को भुनकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भुनी हुई लौंग के सेवन से आप साइनस से लेकर अपच जैसी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं भुनी हुई लौंग खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

भुनी हुई लौंग के फायदे क्या हैं? ( Health Benefits of Roasted Clove )

भुनी हुई लौंग का सेवन करने से साइनस से लेकर कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं भुनी हुई लौंग से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में- 

साइनस की परेशानी से छुटकारा

सर्दियों में साइनस की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में भुनी हुई लौंग आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। अगर आप भुनी हुई लौंग का सेवन करते हैं, तो इससे साइनस की परेशानी दूर हो सकती है। वहीं, लौंग को भुनकर सूंघने से साइनस के इन्फेक्शन का खतरा दूर होता है। इसके साथ ही सांस से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। 

इम्यूनिटी हो सकती है मजबूत

भुनी हुई लौंग का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट कर सकता है। सर्दियों में होने वाली इन्फेक्शन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में यह प्रभावी हो सकता है। 

अपच और एसिडिटी से राहत

सर्दियों में अपच और एसिडिटी की परेशानी को दूर करने के लिए भुनी हुई लौंग का सेवन करें। यह पेट में बनने वाली गैस को कम कर सकता है। साथ ही कब्ज की परेशानी से भी आराम दिलाने में प्रभावी है। अगर आप अपच के समस्या से जूझ रहे हैं तो सुबह-शाम रोजाना 1 भुनी हुई लौंग खा का सेवन करें। इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिल सकता है। 

अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

अस्थमा के मरीजों को गले और छाती में बलगम फंसने की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में आपके लिए भुनी हुई लौंग फायदेमंद हो सकता है। इससे सांस संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह जमा बलगम को भी साफ कर सकता है। 

सर्दी-खांसी से आराम

सर्दियों में भुनी हुई लौंग का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को कम कर सकते हैं। रोजाना इस लौंग को चबाने से आप फ्लू, खांसी-जुकाम को दूर कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना 2 से 3 भुनी हुई लौंग को अपने मुंह में रखें। इससे खांसी-जुकाम से आराम मिलेगा।

स्किन को रखें स्वस्थ

भुनी हुई लौंग का सेवन करने से आपकी स्किन हेल्दी हो सकती है। यह स्किन से विषाक्तता को कम कर सकता है। साथ ही यह स्किन की रंगत को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए भुनी हुई लौग को अच्छी तरह से पीसकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की चमक बढ़ेगी। 

मुंह की बदबू करे कम

भुनी हुई लौंग को नियमित रूप से चबाने से आपके मुंह की दुर्गंध कम होती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले 2 से 3 लौंग को अपने मुंह में रखें। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया होता है, जो मुंह की दुर्गंध को दूर करने में असरदार है। 

भुनी हुई लौंग का सेवन करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source