महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? जड़ों में करें प्याज के रस की मालिश तो नहीं टूटेंगे बाल

बालों का झड़ने से रोकने के लिए बहुत की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इस लेख में ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बिना ही हेयर फॉल को रोका जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 26, 2024 12:56 PM IST

Hair care benefits of onion juice in hindi: महिलाओं व पुरुषों हर किसी में आजकल बालों के टूटने की समस्याएं होती जा रही हैं। लगभग हर कोई अपने जीवन में कभी न कभी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हुआ होता है। बाल झड़ने की समस्या के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें डैंड्रफ जैसे सिंपल कारणों से लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में बाल टूटने के पीछे का कारण सामान्य ही होता है, जैसे डैंड्रफ या शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी होना आदि। ऐसे सिंपल मामलों का इलाज घर पर भी किया जा सकता है, जिसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही एक सिंपल तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बिना भी हेयर फॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। जानें बालों का झड़ना रोकने के लिए प्याज का इस्तेमाल

हेयर फॉल के लिए प्याज का रस

बहुत से लोगों को प्याज पसंद नहीं होता और वे उसे अपनी डाइट में भी शामिल करना पसंद नहीं करते। लेकिन प्याज से मिलने वाले फायदे सिर्फ उसे खाकर ही नहीं बल्कि लगाकर भी लिए जा सकते हैं। प्याज के रस में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो हेयर फॉल को रोकने में मदद करते हैं। प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों को जब मिलता है, तो उससे बाल टूटना बंद होने लगते हैं और साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

प्याज के रस को बाल झड़ना रोकने के लिए बेहद प्रभावशाली नुस्खा माना जाता है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आपको सुबह के समय बालों को किसी नेचुरल शैंपू के साथ अच्छे से धो लेना चाहिए और उसके बाद बालों को अच्छे से सुखा लेना चाहिए। जब आपके बाल अच्छे से सूख जाएं तो उसमें रुई के टुकड़े की मदद से अपने बालों की जड़ में अच्छे से लगाएं। कम से 30 मिनट तक बालों में लगाएं और फिर किसी अच्छे शैंपू की मदद से गुनगुने पानी में इसे अच्छे से धो लें।

प्याज का रस कैसे निकालें

प्याज का रस निकलाना भी आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आप सही तरीके का इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए यह काफी आसान भी रह सकता है। प्याज को मिक्सर ग्राइंडर में डालें और अच्छी से उसकी पिसाई कर लें। उसके बाद उसकी ग्रेवी बन जाएगी, जिसे आप साफ सूती कपड़े से निचोड़ कर रस को अलग कर सकते हैं। रस को निकालने के बाद उसे ज्यादातर तक न रखें। रस निकालने के आधे घंटे के भीतर ही उसे अपने बालों में लगा लें।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि कई बार ऐसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिनके कारण बाल टूटने लगते हैं। इन बीमारियों के कारण होने वाले हेयर फॉल को घरेलू नुस्खों से रोका नहीं जा सकता है और इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि जल्द से जल्द उस अंदरूनी बीमारी का इलाज करके उसके साथ-साथ हेयर फॉल को भी रोका जा सके।