चावल के मांड से ठीक हो जाता है जोड़ों में जमा प्यूरिन, खुद ब खुद कंट्रोल होने लगता है यूरिक एसिड

सम्पूर्ण सेहत के लिए चावल का पानी बेहद फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं चावल का पानी ना सिर्फ प्यूरिन को पचाने में कारगर है, बल्कि बढ़े हुए यूरिक एसिड को भी कंट्रोल कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 24, 2023 7:01 AM IST

मांड के नाम से जाना जाने वाला चावल का पानी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो या स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत हो। चावल के पानी के पास हर तरीके का समाधान है। यहां तक की बालों के लिए भी चावल का पानी काफी फायदेमंद होता है। डिहाईड्रेशन से बचने के लिए चावल के पानी का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। चावल के पानी में विटामिन बी, सी और ई भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर में जाकर लैक्सटेसिव की तरह काम करने में कारगर है। लेकिन इस बात से शायद ही आप वाकिफ हों कि, चावल का पानी बढे हुए यूरिक एसिड को कम करने में भी मदद कर सकता है। अगर आप भी बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से ग्रसित हैं, तो चावल के पानी का सेवन सही तरीके से करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

यूरिक एसिड में कैसे फायदेमंद है चावल का पानी (मांड)

चावल का पानी यूरिक एसिड में दो तरह से काम करता है। इसमें मौजूद लैक्सटिव के गुण नसों में जमा हुआ प्यूरिन को साफ करता है। इसके अलावा चावल का पानी पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह पेट के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। जिसके बाद प्रोटीन मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में जमा हुआ प्यूरिन खुद ब खुद कम होने लगता है। चावल का पानी प्युरिन क्रिस्टल को भी पिघलाता है, जो शरीर में जमा रहता है। इससे गाउट की समस्या नहीं होती।

कैसे करें चावल के पानी का सेवन

अगर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो आप भी अपनी डाइट में चावल का पानी शामिल कर सकते हैं। लेकिन अब ऐसे में सवाल यह उठता है, कि इसका सेवन आखिर किया कैसे जाए? तो चलिए इसके सेवन के सही तरीके के बारे में जान लेते हैं।

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से पकाकर इसका पानी निकाल लें।
  • चावल के पानी में थोड़ा सा काला नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें।
  • चावल के पानी का रोजाना सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • रोजाना चावल का पानी पीने से बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
  • चावल का पानी पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रहता है।
  • चावल के पानी से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

कई दशकों से हम हमारी दादी और नानी से चावल के पानी से जुड़े स्वास्थ्य लाभ के बारे में सुनते चले आये हैं। डायजेशन को अच्छा रखने के लिए चावल का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। भारत की हर रसोई में चावल हर रोज पकाया जाता है। चावल के पानी के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। बालों से लेकर स्किन के लिए भी चावल का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा, अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो बिना देर किये चावल का पानी पीना शुरू कर दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source