Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Talwe me jalan ke upay : कई लोगों को लंबे समय तक खड़े होने या फिर किसी तरह की एक्सरसाइज को करने से तलवे में काफी ज्यादा दर्द, झनझनाहट या फिर जलन जैसा महसूस होने लगता है। इस तरह के लक्षणों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभार जलन और झनझनाहट इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि सोना, बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता है कि आखिर कौन सी दवा लें और क्या करें। अगर आपके साथ भी इस तरह की परेशानी हो रही है तो आज आपको एक रामबाण नुस्खा बताएंगे। यह नुस्खा सालों से हमारी दादी-नानी अपना रही हैं। शायद आप में से कई लोगों ने इस नुस्खे को आजमाया भी होगा। इसके लिए बस आपको 2 से 3 बर्फ के टुकड़े और 1 चम्मच सरसों तेल की जरूरत होगी। आइए जानते हैं तलवे में जलन के उपाय क्या हैं?
सबसे पहले हथेली पर सरसों तेल लें। इसके बाद इस तेल को अपने तलवे पर लगाएंं। अब एक बर्फ के टुकड़े को अपने तलवे पर घुम-घुमाकर अच्छी तरह से मसाज करें। अगर आपको बर्फ लगाने में परेशानी हो रही है, तो कटोरी में तेल और बर्फ को डालकर इसे मिक्स करें और फिर निकले हुए लिक्विड को अपने तलवे पर लगाकर अच्छी तरह से सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। रात को सोने से पहले इस तरह तलवे की मसाज करने से आपको तलवे में दर्द, बेचैनी, जलन से आराम मिल सकता है।
अनिद्रा से राहत : अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले इस मिश्रण का प्रयोग अपने तलवे पर करते हैं, तो इससे आपके ब्रेन को शांति मिलती है। ऐसे में आपको अच्छी और गहरी नींद आ सकती है। साथ ही यह शारीरिक थकान को भी कम कर सकता है।
पीरियड्स की परेशानी : महिलाओं की परेशानियों को दूर करने के लिए आप इस मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो सही होता है, जिससे पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन से भी आराम मिल सकती है।
तलवे पर दर्द और जलन की परेशानी को दूर करने के लिए आप इस असरदार नुस्खा को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो एक बार अपना मेडिकल चेकअप जरूर कराएं।