Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Side effects of apply toothpaste on skin after burn: घर में रोजमर्रा के काम करते हुए अक्सर लोगों को छोटी-मोटी चोट लग जाती है या खाना बनाते समय लोगों की उंगलियां जल जाती हैं या उन्हें आग से चटका लग जाता है। ऐसे में लोग अक्सर प्रभावित जगह पर बर्फ लगा लेते हैं या कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा लेते हैं। जलने पर लोग जो नुस्खा सबसे पहले अपनाते हैं वह है टूथपेस्ट लगाने का।
टूथपेस्ट लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है जलन से आराम मिलता हुआ महसूस होता है। लेकिन ऐसा करने से केवल ठंडक मिलती है पर आपका घाव जल्दी ठीक नहीं होता। आइए जानें क्यों जलने पर टूथपेस्ट लगाना ठीक है या नहीं और जली हुई स्किन पर टूथपेस्ट लगाने से क्या नुकसान हो सकते हैं। साथ ही जानें जलने के बाद त्वचा पर होने वाली जलन और तकलीफ को कम करने के कुछ उपाय।
स्किन झुलस जाने या हल्का-फुल्का जल जाने पर टूथपेस्ट लगाने से जलन से राहत मिलती है। इससे स्किन पर ठंडक महसूस होती है जो जलन और दर्द की तकलीफ को कम करती है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार जलने के तुरंत बाद स्किन पर टूथपेस्ट नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे स्किन को नुकसान हो सकता है।
दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल होनेवाले टूथपेस्ट में सोडियम फ्लोराइड नामक कम्पाउंड पाया जाता है जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
स्किन झुलसने के बाद या जल जाने के बाद आप स्किन पर कोई एंटी-इंफ्लेमेटरी क्रीम (Anti-inflammatory cream) लगा सकते हैं।
जलन से राहत पाने के लिए बर्फ (ice) का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी बजाय जल जाने के बाद हाथ ठंडे पानी में डाल दें। इससे फफोलों से बचा जा सकता है।
जलन कम करने और तकलीफ से राहत के लिए आप प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) से मालिश करें।
जिस जगह की त्वचा जल गयी हो वहां नारियल के तेल (Coconut Oil) से मसाज करें। इससे दर्द और जलन से आराम मिलता है।