Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या सुबह खाली पेट लहसुन खाना है ज्यादा लाभकारी, जानें सवेरे-सवेरे लहसुन खाने के फायदे

दिन में किसी खास समय लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य पर अलग-अलग तरह के असर दिखायी देते हैं।

क्या सुबह खाली पेट लहसुन खाना है ज्यादा लाभकारी, जानें सवेरे-सवेरे लहसुन खाने के फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 22, 2024 7:31 AM IST

Eating Garlic Empty Stomach: वेट लॉस और हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए बहुत से लोग कच्चा लहसुन खाते हैं। कुछ खाने के साथ सलाद के तौर पर तो कुछ गर्म पानी के साथ लहसुन (garlic with hot water) का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ हेल्थ कंडीशन्स और बीमारियों में मरीजों को प्रतिदिन लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों को रात में लहसुन खाने की आदत होती है तो कुछ को सुबह खाली पेट। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दिन में किसी खास समय लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य पर अलग-अलग तरह के असर दिखायी देते हैं। जैसे सुबह खाली पेट लहसुन खाने (khali pet lahsun khane ke fayde) की सलाह क्यों दी जाती है और खाली पेट लहसुन खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं, आइए जानें यहां इस लेख में।

क्यों खाली पेट लहसुन खाना है अधिक फायदेमंद? (Benefits of eating raw garlic empty stomach)

कम होता है हार्ट डिजिज का रिस्क

जानकारों के मुताबिक सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर के लिए इसे पचा पाना आसान होता है। कच्चे लहसुन में पाए जानेवाला तत्व एलिसिन खाली पेट लहसुन खाने से अधिक प्रभावी होता है। बता दें कि एलिसिन खून को गाढ़ा होने से रोकता है और रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम रखता है। यह दोनों ही तरीकों से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है

संक्रमण और बैक्टेरिया से राहत

खाली पेट लहसुन खाने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि लहसुन के तत्व सुबह अधिक तेजी से काम करते हैं और ये शरीर में छुपे बैक्टेरिया को खत्म कर देते हैं। इस तरह संक्रमण और बीमारियों से बचने में सहायता होती है।

Also Read

More News

डाइजेशन सुधारे

जिन लोगों की पाचनशक्ति कमजोर है उन्हें भी सुबह खाली पेट लहसुन खाने सेलाभ हो सकता है। लहसुन हाजमा ठीक करता है और पाचनशक्ति बढ़ने से पेट फूलने, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बॉडी डिटॉक्स

शरीर में जमा टॉक्सिंस से छुटकारा पाने के लिए भी सुबह लहसुन का सेवन कारगर माना जाता है। खाली पेट लहसुन की कुछ कलियां खाने से बॉडी डिटॉक्स होता है और स्किन पर भी ग्लो आता है।