Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीठ पर पिंपल्स और एक्ने होने के पीछे की हो सकती है ये वजह, इन 4 उपायों से करें इसका इलाज 

Back Acne : पीठ पर एक्ने या पिंपल्स होने के पीछे की कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

पीठ पर पिंपल्स और एक्ने होने के पीछे की हो सकती है ये वजह, इन 4 उपायों से करें इसका इलाज 

Written by Kishori Mishra |Updated : July 7, 2024 1:14 PM IST

Back Acne : चेहरे पर पिंपल्स या एक्ने की परेशानी होना काफी सामान्य है, लेकिन कुछ-कुछ लोगों को पीठ पर भी पिंपल्स हो सकते हैं। यह परेशानी मुख्य रूप से ऐसे लोगों को होती है, जो शर्टलेस रहते हैं या फिर स्वीमिंग करते हैं। वहीं, बैकलेस सनड्रेस पहनने के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है। पीठ पर होने वाली एक्ने की परेशानी कई बार दर्दनाक भी हो सकती है। वहीं, कुछ स्थितियों में शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। 

पीठ पर एक्ने के कारण (Causes of back acne causes)

  • हार्मोनल परिवर्तन, जैसे कि किशोरावस्था या गर्भावस्था के दौरान
  • कुछ दवाएं, जैसे कि स्टेरॉयड या टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी
  • तनाव लेना
  • ऑयली स्किन या हेयर प्रोडक्ट्स, इत्यादि।

पीठ पर पिंपल्स और एक्ने का घरेलू उपचार (Treatment for Back Acne)

टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल 

टी ट्री ऑयल पीठ पर होने वाली एक्ने या पिंपल्स की परेशानी को कम कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो स्किन से अतिरिक्त बैक्टीरिया को नष्ट करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसे आप नारियल तेल में मिक्स करके अपने पीठ पर लगा सकते हैं। 

पीठ से हटाएं बाल

कई बार पीठ पर होने वाले बाल भी एक्ने का कारण बन सकते हैं। इस स्थिति में अपने पीठ से बालों को हटा दें। साथ ही पीठ को अच्छी तरह से क्लीन करें, ताकि बार-बार पसीन न आए। 

Also Read

More News

सनस्क्रीन का इस्तेमाल 

स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना ज़रूरी है, खासकर अगर आप अपनी पीठ को खुला रख रहे हैं, तो इस स्थिति में सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से आपके पीठ को सुरक्षित रख सकता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी आहार का करें चुनाव

पीठ पर होने वाले एक्ने की परेशानी का कारण हार्मोनल समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। ताकि हार्मोनल बदलाव को सही किया जा सके। कोशिश करें की ऐसे आहार का सेवन करें, जिससे खुद को बैक्टीरिया र फंगस से सुरक्षित रखा जा सके।