जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल देगी कच्ची हल्दी, जानें सेवन का सही तरीका

Uric Acid Remedies: शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 6, 2025 3:08 PM IST

Home Remedies For Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से शरीर में यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

यूरिक एसिड कम करने में कैसे फायदेमंद है हल्दी?

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए कच्ची हल्दी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कच्ची हल्द में करक्यूमिन मौजूद होता है, जो शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ और प्यूरिन बाहर निकल जाते हैं, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

हाई यूरिक एसिड में कैसे करें कच्ची हल्दी का सेवन?

यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप कच्ची हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके डालें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो इसे किसी कप में छान लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट हल्दी के पानी का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source