सुबह उठने के बाद ब्लड प्रेशर रहता है हाई? खाएं पानी में भीगी हुई ये सस्ती चीज और वापस से नार्मल करें बीपी

अगर आप भी हाई बीपी का शिकार हैं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो आपको ब्लड प्रेशर को वापस से नार्मल बनाने का काम करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 17, 2023 5:34 PM IST

मौजूदा वक्त में कई ऐसी बीमारियां हैं, जो आपके शरीर को अंदर से खोखला बनाने का काम करती हैं, उन्हीं में से एक है हाई ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ये शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाने का काम करती है और आपको ह्रदय रोग का भी शिकार बनाता है। हाई ब्लड प्रेशर कोई एक दिन में होने वाली बीमारी नहीं है बल्कि ये कई वर्षों तक आपकी धमनियों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है, जिसकी वजह से आपकी नसों में खून का प्रवाह भी बाधित होता है। जब नसों में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है तब जाकर दिल को नुकसान पहुंचना शुरू होता है। अगर आप भी हाई बीपी का शिकार हैं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो आपको ब्लड प्रेशर को वापस से नार्मल बनाने का काम करता है।

हाई बीपी से होने वाले नुकसान

आपके खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खड़ी होती है। दुनियाभर में इसके मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि हाई बीपी से हमारे शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं तो आपको बता दें कि ये आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित करने का काम करता है। हाई बीपी की वजह से इन अंगों को होता है नुकसानः

1-हृदय को

2-रक्त वाहिकाओं को

3- मस्तिष्क को

4-आंखों को

5-गुर्दों को

हाई बीपी से कैसे बचें

आपका सुधरा हुआ लाइफस्टाइल आपको हाई बीपी से बचाने में मदद करता है लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि आपको अपने लाइफस्टाइल में कौन-कौन से बदलाव करने हैं, जैसेः

1-चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक के सेवन को कम करें

2-नमक का सेवन कम करें

3-शारीरिक गतिविधि करें

4- केला, संतरा, खुबानी और ड्राई फ्रूट्स का सेवन बढ़ाएं

5-स्ट्रेस न लें

किशमिश से करें बीपी कंट्रोल

बात अगर ड्राई फ्रूट्स की हो और उसमें किशमिश का जिक्र न हो तो फिर क्या ही कहने। जी हां, किशमिश भी आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करती है। एक अध्ययन में ये सामने आया है कि दिन में तीन बार तक थोड़ी-थोड़ी किशमिश का सेवन हाई बीपी जैसी स्थिति को दूर रखने में मदद कर सकता है। इसके पीछे की वजह है पोटेशियम।

किशमिश के गुण

बता दें कि किशमिश में पोटेशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है। पोटेशियम के साथ-साथ किशमिश में मौजूद फाइबर हाई बीपी के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। किशमिश के साथ आप एवोकाडो, जैतून, और बीज जैसी चीजों की मदद से अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source