... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 2, 2023 2:33 PM IST
पेट साफ नहीं हो रहा? रात में खाएं मूली से बनी ये चीज और सुबह खुलकर करें पेट साफ, जानें चटनी बनाने का तरीका
Mooli chutney for constipation : सर्दी में मूली का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है और जब आप पेट से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हों तो आपके लिए मूली रामबाण इलाज बन जाती है। मूली कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स के साथ-साथ पानी से भरपूर होती है, जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ-साथ आपको कई परेशानियों से आराम दिला सकती है। मूली का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं, जिसमें सलाद, परांठा या फिर मूली की भुजिया को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब्ज में मूली कितनी फायजेमंद साबित हो सकती है? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं मूली से बनाई जाने वाली एक ऐसी खास चीज के बारे में, जो आपके पेट में मौजूद कब्ज को दूर करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं मूली से बनाई जाने वाली इस खास चीज के बारे में।
हम बात कर रहे हैं मूली के छिलकों से बनाई जाने वाली चटनी की, जिसका सेवन आपके पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ पुरानी कब्ज को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। जी हां, मूली की चटनी आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकती है। आइए आपको बताते हैं मूली की चटनी से होने वाले कुछ गजब फायदे।
अगर आप इन दिनों मूली से बनी चटनी का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आपको बताते हैं मूली की चटनी से होने वाले फायदों के बारे मेंः
1-मूली की चटनी आपका ब्लड शुगर मेंटेन रखने में मदद कर सकती है।
2-मूली की चटनी आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का काम करती है।
3-मूली के छिलकों से बनी चटनी आपकी स्वाद कलियों की हेल्दी रखती हैं।
4-मूली की चटनी आपके पेट को ठंडा रखती हैं।
5-गैस, अपच और कब्ज में फायदेमंद ।
1- 1 कप कसी मूली
2- 1 छोटा प्याज
3- 2 चम्मच सफेद उड़द दालc
4- 1 छोटा चम्मच चना दाल
5- 4 सूखी लाल मिर्च
6- 1 चुटकी हल्दी पाउडर
7-1 चुटकी हींग
8- 1 छोटा चम्मच इमली
9- स्वादानुसार नमक
1-सबसे पहले मूली को धो लें और छीलकर कद्दूकस कर लें।
2-प्याज को छीलकर बारीक काट लें और कढ़ाई में तेल डालकर उड़द की दाल, चना दाल, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
3-अब भुनी हुई दाल को निकालकर ठंडा कर लें और कढ़ाई में कद्दूकस की हुई मूली, मूली के छिलके और प्याज डाल दें।
4-अब नमक और हल्दी डालें और मिश्रण को चलाएं।
5-जब ये मिश्रण सॉफ्ट हो जाए तो गैस बंद कर एक प्लेट में ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
6-अब कढ़ाई में फिर से तेल को गर्म करें और राई दाने के साथ करी पत्ते भून कर गैस बंद कर दें।
7-अब पहले से भुने हुए मसाले और सब्जियों, इमली और नमक को ब्लेंडर में डालकर पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
8-इस पेस्ट में तड़के को डालें और बस आपकी चटनी बनकर तैयार है।