... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Swati | Published : February 22, 2024 4:07 PM IST
वर्तमान समय में खराब खान-पान और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जिमसें कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक हो रही है। कब्ज को सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक माना जाता है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह समस्या एक गंभीर स्थिति बन सकती है और भविष्य में एक ला - इलाज स्थिति का संकेत भी हो सकती है। तो अगर आपको कब्ज की समस्या है और आप इसका इलाज करते - करते थक गए हैं? ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ 5 घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Constipation) लेकर आये हैं, जो आपको कब्ज की समस्या से तुरंत आराम दिलाने में मदद करेगा।
कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं. एक शोध के अनुसार, हमारे शरीर में कब्ज की समस्या तब उत्पन्न होती है, जब हम पर्यापत रुप से पानी नहीं पीते हैं, अपने आहार में फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन नहीं करते हैं। इसके अतिरिक्त, फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना आदि।
कब्ज के लिए करें गर्म दूध के साथ घी का सेवन (For constipation, consume ghee with warm milk)
यदि आपको कब्ज की समस्या लम्बे समय से है तो इसके लिए रोजाना गर्म एवं गुनगुने दूध में घी मिक्स कर पिए तो कब्ज की समस्या से आप जल्दी ही राहत पा सकेंगे। ये नुस्खा बेहद ही असरदार है। इसका यदि नियमित सेवन करते हैं तो आप कब्ज से परमानेंट छुटकारा पा सकते हैं।
जीरा और अजवाइन का कॉम्बिनेशन पेट की सभी प्रकार की समस्या के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। इसलिए यदि आपको कब्ज की समस्या है और आप इसका परमानेंट इलाज खोज रहे हैं तो इसके लिए आपको कहीं और जाने की जरुरत नहीं है। आपको बस रोजाना रात के समय जीरा और अजवाइन को सेवन करना है।
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको गर्म तवे पर जीरा भूनना होगा। फिर भुने हुए जीरे और अजवाइन को ब्लेंडर में डालकर पाउडर तैयार करना होगा. अब आपको इस तैयार पाउडर को रोजाना एक चम्मच गर्म पानी के साथ लेना है। इस तरह नियमित सेवन आपको कब्ज की समस्या से जल्द ही राहत दिलाएगा।
कब्ज के लिए मुनक्के का सेवन सबसे बेस्ट नुस्खा माना जाता है। इसमें फायबर की मात्रा अधिक होती है। जो आपको मल त्याग करने में आसानी दिलाता है। इसलिए यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आप मुनक्के का सेवन जरूर करें।
इसके लिए आपको रात के समय मुनक्के को दूध में डाल कर उबालना होगा। मुनक्के को दूध में करीब 10 मिनट तक अच्छे से उबालें। इसके बाद जब ये हल्का ठंडा हो जाये तो इसे आप पी लें।
यदि आपको लंबे समय और पुरानी कब्ज की समस्या है, तो आप इस लेख में बताये गए घरेलू नुस्खों का नियमित रुप से पालन करें। इस घरेलू उपायों से आप अपनी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।