
Also Read
Puffy Eyes In Winters: ठंड के कारण आ जाती है सुबह उठकर आंखों में सूजन, इन 4 तरीकों करें तुरंत करें आंखें नॉर्मल
जैसे-जैसे जनवरी का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे देश में ठंड (Winters) भी बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। जब तापमान कम होता है तो लोगों को सर्दी जुकाम, बुखार, सिर में दर्द और बदन में खुजली के साथ ही आंखों में सूजन (Puffy Eyes) की समस्या भी आने लगती है। सूजी आंखें दिखने में तो बेकार लगती ही हैं साथ ही इनमें खुजली और दर्द भी होता है। अगर आप भी सर्दियों में आंखों में सूजन के शिकार होते हैं तो आज हम आपको इससे निपटने के लिए कुछ जबरदस्त तरीके बता रहे हैं।
आंखों की सूजन कम करने के लिए बर्फ जमाने वाली ट्रे में दूध डालकर छोटे-छोटे क्यूब में जमा लें और उस क्यूब को निकालकर किसी कपड़े में लेकर आंखों पर सेंक करें। इस उपाय को करने से सूजन तो कम होगा ही, साथ ही आंखों की थकान भी दूर हो जाएगी।
इसके लिए आप एक बूंद लैवेंडर का तेल, एक बूंद नींबू का तेल और एक बूंद कैमोमाइल का तेल लीजिए और उसे अच्छी तरह से मिलाइए तथा एक चम्मच पानी में इन्हें अच्छी तरह से ब्लैंड कर लीजिए। फिर सोने से पहले धीरे-धीरे आंख के नीचे मसाज कीजिए। फिर पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें। लैवेंडर का तेल आपकी आंखों के आसपास की एरिया में स्किन और नर्वस को शांत करता है और एक सुखदायक प्रभाव छोड़ता है।
आंखों की सूजन को दूर करने के लिए विटामिन ई ऑयल भी फायदेमंद होता है। लेकिन इसे आपको सीधे आंखों पर नहीं लगाना है बल्कि ठंडे पानी में विटामिन ई की कुछ बूंदें डालकर उन्हें मिलाना है। अब इस मिक्सचर को रुई में भिगोकर आंखों पर 20 मिनट के लिए रखें इससे आंखों के आसपास सूजन में राहत मिलेगी।
अंडे का आई पैक लगाने से भी आंखों की सूजन से बचा जा सकता है। इसके लिए अंडे के सफेद भाग को एक ब्रश की सहायता से अपनी आंखों के आस-पास लगाएं। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से आंखे धो लें। ऐसा करने से आंखों की सूजन भी कम होगी और त्वचा में कसाव भी आ जाएगा।