
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 27, 2023 6:33 PM IST
Covid-19 JN.1 Variant : दुनियाभर में कोरोना का कहर एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। कोविड-19 के सब-वेरिएंट ने लोगों के बीच काफी ज्यादा चिंता बढ़ा दी है। खबरों की मानें तो कोविड-19 के नए सब-वेरिएंट JN.1 की स्थिति में मरीजों के शरीर में सामान्य लक्षण नजर आते हैं, जिसे कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कम किया जा सकता है। इस स्थिति में अधिकतर मरीजों को खांसी, नाक बहना, गले में खराश, फ्लू, शरीर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर आप भी कोविड-19 के इन लक्षणों से कुछ समय के लिए राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
कोविड-19 से संक्रमित लोगों का शरीर काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर को भरपूर रूप से आराम की जरूरत होती है। मुख्य रूप से कम से कम पूरे दिन में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। शरीर को आराम मिलने से आप जल्दी रिकवर करते हैं।
कोराना वायरस से संक्रमित मरीजों को अपने आहार में जिंक युक्त खानपान को शामिव करने की जरूरत होती है। इस तरह के आहार से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है, जो आपके शरीर को संक्रमण से सुरक्षित रख सकता है।
कोरोना के लक्षणों से बचाव के लिए आप हर्बल टी जैसे- अदरक, दालचीनी, तुलसी, लौंग इत्यादि से बने हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करते हैं, जिससे कोविड-19 के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहले अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। शरीर हाइड्रेट होने से गले में जमा कफ और म्यूकस जैसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कमजोर भी दूर हो सकती है।
नमक के पानी से गरारा करने से आपके गले का संक्रमण कम होता है। इससे गले की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही इससे फेफड़ों की जकड़न और कफ की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है। ताकि आप खुद को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकें।