Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Pranab Mukherjee Health News: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में हल्का सुधार हो रहा है। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले फेफड़े में संक्रमण (Symptoms of lung infection) की वजह से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। वह बीते 10 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, ' प्रणब मुखर्जी के श्वास पैरामीटर में सुधार हो रहा है। हालांकि, वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।"
अधिकारियों ने यह भी कहा कि उनके महत्वपूर्ण और क्लिनिकल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं और विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा करीब से उसका अवलोकन किया जा रहा है। बुधवार को, अधिकारियों ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ रही है। प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को ब्रेन क्लॉट की आपात सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, जांच में वह कोविड-19 से संक्रमित भी पाए गए थे।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) को चेस्ट इंफेक्शन (seene me sankraman) होने के कारण उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार हो गई। चेस्ट इंफेक्शन संक्रामक हो सकता है। इसका समय पर इलाज करवाना बेहद जरूरी है। चेस्ट इंफेक्शन कई कारणों (Causes of lung infection) से हो सकता है जैसे वायरस, बैक्टीरिया, फंगी आदि। चेस्ट इंफेक्शन (Chest infection in hindi) होने पर सांस लेने में भी समस्या (Breathing problem) हो सकती है, क्योंकि इससे फेफड़ों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। साथ ही सीने में दर्द होना, चक्कर आना, खांसी आदि समस्याएं (seene me infection ke lakshan) शुरू हो जाती हैं। आप दवाओं के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खों को भी आजमाकर चेस्ट इंफेक्शन यानी सीने में संक्रमण को ठीक कर सकते हैं।
एप्पल साइडर वेनेगर से सीने में जमा कफ आसानी से निकल जाता है। सेब के सिरके में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण चेस्ट इंफेक्शन को कम करते हैं। दो चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर लें। इसे एक कप गर्म पानी में मिलाकर पिएं। सप्ताह में दो से तीन बार इस तरल पदार्थ का सेवन करें।
हल्दी में मुख्य तत्व कुरकुमिन होता है, जो सबसे महत्वपूर्ण और शरीर को लाभ पहुंचाने वाला होता है। यह म्यूकस को ढ़ीला करता है। गला साफ करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो सीने में संक्रमण (lung infection in hindi) को दूर करता है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी डालें। इस पानी से नियमित कुल्ला करें। इसके अलावा, आप दूध में एक चुटकी हल्दी, चुटकीभर कालीमिर्च पाउडर, शहद मिलाकर गर्म करें और इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें। सीने का संक्रमण (seene me infection) कुछ ही दिनों में ठीक होने लगेगा।
अदरक का सेवन करने से भी फेफड़ों का संक्रमण (Home remedies for lung infection) ठीक होता है। अदरक बेहद ही हेल्दी हर्ब है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसमें पॉलीफिनॉल भी होता है, जो सीने में जमे हुए कफ को कम करता है।