त्योहारों की मिठाई-नमकीन खाकर बिगड़ गया है डाइजेशन? गैस-बदहजमी से राहत दिलाएगा यह देसी ड्रिंक

3 चीजों से तैयार दादी-नानी का यह नुस्खा आपको पेट फूलने की समस्या से आराम दिला सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 25, 2023 9:33 AM IST

Abdominal bloating home remedies: त्योहारों के मौसम में पार्टियों और दावतों में जाने, शॉपिंग करने और ट्रैवलिंग करते समय लोगों को अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना पड़ता है। वहीं, त्योहारों में मिठाई और नमकीन खाने, एक्सरसाइज ना करने और गलत समय पर खाने-पीने से लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। खासतौर पर लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system) इन चीजों की वजह से बुरी तरह से प्रभावित होता है। इससे पेट फूलने (bloating), एसिडिटी, गैस और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, डायरिया और आईबीएस (Irritatble bowel syndrom) जैसी समस्याएं गम्भीर हो सकती हैं।

पेट की गैस, ब्लोटिंग और पेट में दर्द जैसी इन परेशानियों से आराम पाने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसालों का सेवन कर सकते हैं। ऐसी ही 3 चीजों से तैयार दादी-नानी का एक नुस्खा (Dadi-Nani ke nushkhe) पढ़ें यहां जो आपको पेट फूलने की समस्या से आराम दिला सकता है। (Home remedy to get relief from stomach ailments post diwali in Hindi)

ऐसे बनाएं डाइजेस्टिव शर्बत

  • एक गिलास गर्म पानी लें।
  • इसमें आधा चम्मच सौंफ का पाउडर (saunf powder), अदरक का पाउडर (ginger powder) और मेथी के बीजों का पाउडर मिलाए।
  • फिर इस पानी में चुटकीभर काला नमक (black salt) मिलाएं।
  • स्वादानुसार नींबू का रस (Lemon Juice) भी इस पानी में मिलाएं।
  • दिन में 2-3 बार इस ड्रिंक का सेवन करें।

अदरक-सौंफ-मेथी का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking Ginger-shaunf-methi water)

  • पेट फूलने की वजह से पेट में महसूस हो रहे भारीपन और अकड़न से आराम मिलता है।
  • अदरक पाचन-शक्ति बढ़ाता है।
  • मेथी और सौंफ के ठंडक देने वाले गुण शरीर के तापमान को संतुलित करते हैं।
  • यह हर्बल ड्रिंक पीने से बॉडी डिटॉक्स की प्रक्रिया भी तेज होती है।
  • इससे स्किन पर चमक आती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है अदरक मेथी और सौंफ का मिश्रण।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source