Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Post Covid-19 Weakness: कोविड के बाद कमज़ोरी को दूर करेंगी ये डायट टिप्स और घरेलू नुस्खे , जिन्हें आज़माया अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने भी

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी और उनका पूरा परिवार कोविड संक्रमण के मुश्किल दौर से गुज़र रहा है और समीरा ने हाल ही में यह बताया कि कोविड-19 से रिकवरी के बाद कमज़ोरी को दूर भगाने के लिए उनका परिवार क्या कर रहा है।(Post Covid-19 Weakness)

Post Covid-19 Weakness: कोविड के बाद कमज़ोरी को दूर करेंगी ये डायट टिप्स और घरेलू नुस्खे , जिन्हें आज़माया अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने भी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 11, 2021 11:42 PM IST

Post Covid-19 Weakness Home Remedies: कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित लोगों की सेहत पर इस इंफेक्शन का असर रिकवरी के बाद भी बहुत व्यापक तरीके से दिखता है। खासकर, लोगों को भोजन का स्वाद और गंध कई दिनों तक समझ नहीं आती। इसी तरह ठीक होने के बाद लोगों को बहुत अधिक कमज़ोरी महसूस होती है। ऐसे में बहुत ही समझदारी और सावधानी के साथ लोगों को अपनी डायट में विशेष खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए और उनका सेवन करना चाहिए। बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी और उनका पूरा परिवार इस मुश्किल दौर से गुज़र रहा है और समीरा ने हाल ही में यह बताया कि कोविड-19 से रिकवरी के बाद कमज़ोरी को दूर भगाने के लिए उनका परिवार क्या कर रहा है।

कोविड के बाद कमज़ोरी को दूर करने के घरेलू उपाय

गौरतलब है कि, 3 दिन पहले ही समीरा और उनके बच्चे कोविड-19 संक्रमण से रिकवर हुए हैं।  कुछ दिनों पहले समीरा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे उनके दोनों बच्चे और समीरा रेड्डी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कुछ टिप्स साझा किए कि कैसे कोरोना से रिकवर होने के बाद आई कमजोरी से लड़ा जाए । अभिनेत्री ने हाल ही में पिछले महीने कुछ दिनों में वायरस से जूझने के बाद निगेटिव परीक्षण किया। समीरा ने इंस्टा पर लिखा '' पोस्ट कोविड रिकवरी टिप्स जिसने मुझे विशेष रूप से कमजोरी से उबरने में मदद की है। कृपया आप भी बताए आपने कैसे खुद को रिकवर किया है। ''

इन डायट टिप्स से कोविड मरीज़ों को मिल सकती है एनर्जी

अपनी पोस्ट में समीरा ने कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी के बाद एनर्जी के लिए कुछ आसान और असरदार डायट टिप्स के बारे में लिखा, जिनका  सेवन समीरा खुद कर रही हैं। ये फूड्स हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • नारियल का पानी पीएं
  •  खजूर और काले जामुन खाएं
  • रात भर भीगे बादाम- किशमिश खाएं
  • विटामिन सी के लिए आंवला और नीबू का रस और ताजे फलों का सेवन करें।
  • भोजन के बाद गुड़ और घी मिलाकर खाएं
  • जंक फूड और फास्ट फूड से परहेज करें।
  • दाल, खिचड़ी जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • भरपूर नींद ले
  • ब्रिस्क वॉक करें लेकिन, इंटेस्ट एक्सरसाइज़ से बचें
  •  15 मिनट के लिए धूप सेंकें
  • प्राणायाम, शवासन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें
  • भावनात्मक स्तर पर मज़बूत बने रहें।