
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
पीएम नरेंद्र मोदी ने बताए इम्युनिटी बढ़ाने के 3 नेचुरल तरीके
अगर इंसान की इम्युनिटी मजबूत हो तो वह मौसमी रोगों समेत कई बड़ी बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है। जब से दुनियाभर में कोरोनावायरस ने जन्म लिया है तब से इम्युन सिस्टम को मजबूत करने पर और भी ज्यादा जोर दिया जा रहा है। क्योंकि COVID-19 की चपेट में ज्यादातर वही लोग आते हैं जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। कोरोना से लड़ने के लिए मजबूत इम्युनिटी पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने इम्युनिटी बढ़ाने के कुछ टिप्स बताए हैं। अगर देखा जाए तो ये टिप्स आयुर्वेद की दृष्टि से भी एकदम सही है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स जिनसे इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाया जा सकता है।
नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इम्युनिटी बढ़ाने की जो 3 टिप्स दी हैं उनमें से एक है नियमित रूप से योगा करना और मेडिटेशन। जी हां, नियमित रूप से योग और मेडिटेशन करने से न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इससे बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर होने के साथ ही नई कोशिकाओं का भी निर्माण होता है। इससे पाचन शक्ति बेहतर होती है और गट हेल्थ में भी सुधार आता है।
हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन ये सभी ऐसी चीजें हैं जिनमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इन सभी चीजों का सेवन सुबह खाली पेट भी किया जा सकता है और भोजन पकाते वक्त उनमें डालकर भी किया जा सकता है।
हल्का गर्म या गुनगुना पानी पीने से सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियों से आराम मिलता है। कोविड-19 इंफेक्शन के समय भी गुनगुना पानी पीने से फायदा होता है। इसके साथ ही रोज़ाना कम से कम 30 मिनट तक योगोभ्यस करें, प्रणायाम यानि ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ेस करें, मेडिटेशन के लिए समय निकाले।
यह एक बहुत ही विश्वसनिय और आज़माया हुआ नुस्खा है। जिसे, भारतीय घरों में हमेशा से मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन आदि के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुष मंत्रालय ने भी सलाह दी है कि, कोरोना वायरस के माहौल में 150 मिली (एक गिलास) गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर दिन में एक से दो बार पीएं। इसके अलावा, लोगों को नाक में सुबह-शाम तिल का तेल, नारियल का तेल या देसी घी लगाने की सलाह भी दी गयी है।
अपनी डायट में उन मसालों को शामिल करें जो एंटी-बैक्टेरियल और इम्यूनिटी बूस्टिंग प्रॉपर्टीज़ से भरपूर हों। जैसे- हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन का सेवन रोज़ अपने भोजन में मिलाकर करें। इसके अलावा, आंवलें का सेवन भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि, वह इम्यूनिटी बूस्ट करता है। आप आंवले का जूस, सूखे आंवले या 10 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं।