नसें ब्लॉक होने पर शरीर देता है ये 5 सिग्नल्स, बंद नसों को खोलने के लिए खाएं ये आयुर्वेदिक हर्ब्स

नसों के ब्लॉक होने की समस्या बुजुर्गों में काफी अधिक देखी जाती है वहीं इन दिनों यंगस्टर्स में भी यह समस्या देखी जा रही है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 7, 2023, 3:41 AM

Pinched Nerve Treatments: भागदौड़-भरी लाइफस्टाइल में लोगों के पास सही तरीके से खाने-पीने और सोने तक का समय नहीं है। ऐसे में लोग अनहेल्दी फूड्स खाते हैं और स्मोकिंग जैसी आदतों का भी सहारा लेते हैं जो उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है। इस तरह की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण कई हेल्थ प्रॉब्लम्स तेजी से बढ़ रही हैं और ऐसी ही एक समस्या है नसों का बंद हो जाना।जब नसों को कामकाज करने में रूकावट आने लगती है तो इससे शरीर के अलग-अलग अंगों में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। नसें ब्लॉक होने से हार्ट से जुड़ी नसों पर ज्यादा असर पड़ता है वही, पैरों की नसों पर भी इसका बहुत असर दिखायी देता है। नसों के ब्लॉक होने की समस्या बुजुर्गों में काफी अधिक देखी जाती है वहीं इन दिनों यंगस्टर्स में भी यह समस्या (Blockage in nerves in young people) देखी जा रही है। इस लेख में पढ़ें वो बड़े कारण जिनके चलते नसें हो जाती हैं ब्लॉक, साथ ही पढ़ें बंद नसों को खोलने के कुछ आसान उपाय। (Blockage in nerves treatment in Hindi)

नसों में ब्लॉकेज के कारण क्या हैं? ( Nerve Blockage Causes In Hindi)

  • शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ना
  • पोषक तत्वों की कमी
  • खून गाढ़ा होने जाने के कारण नसें ब्लॉक हो जाना
  • लगातार कई घंटें बैठकर काम करने की आदत
  • कुछ क्रोनिक बीमारियां जैसे-डायबिटीज, हाई बीपी लेवल और मोटापा
  • बढ़ती उम्र

नसें बंद होने पर दिखते हैं ये लक्षण (blocked nerves symptoms)

  • हाथ-पैरों का ठंडा हो जाना
  • घुटनों से नीचे के हिस्से में दर्द और सूजन महसूस करना
  • नसों का रंग गहरा या नीला होना
  • नसों में भारीपन
  • नसों में खुजली महसूस करना

बंद नसों को खोलने के उपाय क्या हैं? (Home remedies for blocked nerves)

खाली पेट खाएं कच्चा लहसुन (Raw Garlic for pinched nerves)

धमनियों और नसों की अच्छी हेल्थ के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लहसुन खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। रोज सवेरे 2-3 कच्चा लहसुन खाएं। इससे ना केवल नसें खुलेंगी बल्कि जॉइंट पेन और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल जैसी समस्याएं भी कम होंगी।

हल्दी का सेवन करें ऐसे (Turmeric powder for blocked nerves)

नसों में ब्लॉकेज खोलने के साथ दर्द को भी कम करती है हल्दी। इसका सेवन करने से खून पतला भी होता है जिससे नसों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। आप रोज रात में सोने से पहले दूध के साथ थोड़ी-सी हल्दी उबालकर पीएं। इससे बंद नसें खुलेंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.