
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 2, 2020 12:35 PM IST
dysuria
" जब मैं टीनेजर थी तब से मुझे पेशाब करते वक्त दर्द और जलन की समस्या होती थी और आज मैं 25 साल की हो चुकी हूं लेकिन मेरी ये समस्या आज तक सही नहीं हुई है। शर्म की वजह से मैनें न ही इसके बारे में किसी को बताया और न ही किसी से सलाह ली है। यहां की डॉक्टर्स को बताने में भी मुझे शर्म आती है। इसी का नतीजा है कि आज मैं डिस्युरिया जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हूं" यह कहना है दिल्ली की रहने वाली शिल्पा सिंह का। कई बार लोग पेशाब करते वक्त होने वाले दर्द और जलन को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका नतीजा गंभीर बीमारी के रूप में भुगतना पड़ता है।
जब पेशाब करते वक्त जलन या दर्द की समस्या हो तो इसे मेडिकल भाषा में डिस्युरिया कहते हैं। इस तरह की समस्या अक्सर 18 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक की उम्र के लोगों में देखी जाती है। वैसे तो इस समस्या के लिए कई तरह के इलाज उपलब्ध हैं लेकिन नेचुरल और प्राकृतिक उपचार से बेहतर भला क्या हो सकता है। इसलिए आज हम आपको गर्मियों का सबसे मशहूर और पसंद किया जाने वाला फल फालसे से इस समस्या को दूर करने का तरीका बता रहे हैं। साथ ही इसके लिए और भी घरेलू नुस्खे बताएंगे।
Also read : इसे भी पढ़ें पेशाब में जलन दूर करने वाले 5 घरेलू उपाय
छोटा सा दिखने वाला फालसा अपने अंदर बहुत ही बड़े गुणों को लिए होता है। फालसा खाने से पाचन शक्ति आसान होती है और कई बीमारियों से भी बचाव होता है। फालसे में भारी मात्रा विटामिन सी समेत कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए टॉनिक का काम करते हैं। साबुत फालसे खाने या इसका जूस पीने से पेशाब की जलन दूर होती है। यह पित्त की समस्याओं को दूर करने के साथ ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी सामान्य रखता है।
1. विटामिन सी से भरपूर फल यानी सिट्रिक फ्रूट पेशाब के रास्ते में होने वाले तमाम संक्रमणों से बचाते हैं। आप साबुत फल या विटामिन सी युक्त फलों का जूस भी पी सकते है।। आंंवला भी पेशाब की जलन को ठीक करने में मदद करता है।
2. गर्मियों के मौसम में बाजार में आसानी से ककड़ी मिल जाती है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही पेशाब की जलन को भी दूर करती है। ककड़ी में क्षारीय तत्व भी पाए जाते है, जो मूत्र की कार्यप्रणाली के सुचारु रूप से संचालन में सहायक होती हैं।
Also read : यूरिन इंफेक्शन में आएंगे ये घरेलू उपाय काम, पेशाब में जलन और दर्द से मिलेगा तुरंत छुटकारा
3. नारियल पानी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में काफी सारे मिनरल्स होते हैं जो आपकी इस समस्या को दूर करते हैं।
4. इस समस्या के पीड़ित लोग नियमित रूप से अनार का जूस भी पी सकते हैं।