Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सब ट्राई करने पर भी नहीं हो रहा पेट साफ? रोज सोने से पहले ये खास काम जबरदस्त फायदे

How to clean your gut: अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है पेट साफ रखना और अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा है, तो कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जानें पेट साफ करने के कुछ घरेलू नुस्खे।

सब ट्राई करने पर भी नहीं हो रहा पेट साफ? रोज सोने से पहले ये खास काम जबरदस्त फायदे

Written by Mukesh Sharma |Updated : December 27, 2024 8:31 PM IST

Pet saaf karne ke gharelu nuskhe: स्वस्थ पेट और पाचन प्रणाली के लिए सही आहार और जीवनशैली का पालन बहुत जरूरी है। आजकल के व्यस्त जीवन शैली में अधिकतर लोग कब्ज, पेट फूलना, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से जूझते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि पाचन प्रणाली का सुचारू रूप से कार्य करना हमारे शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि पाचन प्रणाली सही ढंग से काम नहीं करती, तो अपच, कब्ज, गैस और पेट की अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, खराब पाचन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जो शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। इसलिए, सही आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त जल सेवन पाचन को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से पेट को साफ और स्वस्थ रखा जा सकता है। खासकर, रात को सोने से पहले कुछ विशेष उपाय अपनाकर आप पेट की गंदगी को बाहर निकाल सकती हैं, तो आइए इन तरीकों को जानें।

गुनगुना पानी पीना (Lukewarm water)

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना पेट की सफाई के लिए बहुत फायदेमंद है। गुनगुना पानी पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

आंवला व शहद का सेवन (Amla and honey)

आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है और इसमें औषधीय गुण होते हैं जो पेट की सफाई में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच शहद को मिलाकर सेवन करें। यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

Also Read

More News

जीरा व सोंठ का पानी (Cumin and Dried Ginger)

जीरा और सोंठ का मिश्रण पेट को साफ करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच सोंठ डालकर उबालें। इस पानी को पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट साफ रहता है। जीरे व सोंठ के पानी का सेवन करने से अन्य कई फायदे भी मिलते हैं।

ताजे फल व सब्जियों का सेवन (Fresh Fruit and vegetable)

पेट को साफ रखने के लिए ताजे फल और सब्जियां खाएं। इनमें फाइबर होता है, जो पेट को साफ करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। रात को सोने से पहले हल्के फल जैसे सेब या केले का सेवन करें। यह पाचन में मदद करेगा और पेट की सफाई में सहायक रहेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विशेषज्ञ कहते है कि अगर आप इन सरल उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो पेट की सफाई की समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। यह उपाय प्राकृतिक हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के पेट को साफ रखते हैं। केवल एक स्वस्थ आहार और नियमित आदतों से आप अपनी पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं।