Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best homemade remedies to reduce period pain: कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है, जिसे डिसमेनोरिया कहा जाता है। इस दर्द में पेट के निचले हिस्से में ऐंठन, पीठ में दर्द और कभी-कभी सिरदर्द भी शामिल होता है। यह दर्द हार्मोनल असंतुलन, तनाव या शरीर में सूजन के कारण होता है। कुछ महिलाओं को यह दर्द इतना तेज होता है कि वे सामान्य दिनचर्या को भी ठीक से नहीं कर पातीं। हालांकि, इसके लिए पेन किलर और घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे न केवल प्राकृतिक होते हैं, बल्कि इनसे दर्द में आराम मिल जाता है और आप अपनी दैनिक क्रिया आसानी से कर लेती हैं। इसलिए आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में ऐंठन और दर्द सामान्य है। इस दर्द को कम करने के लिए आप गर्म पानी की बोतल या हीट पैड का उपयोग कर सकती हैं। यह दर्द से राहत दिलाता है, क्योंकि गर्मी मांसपेशियों को आराम देती है और रक्त संचार को बेहतर बनाती है। पीरियड्स के दौरान हो रहे दर्द से आराम प्राप्त करने के लिए यह लंबे समय तक फायदा देता है।
अदरक में सूजन को कम करने और दर्द को राहत देने के गुण होते हैं। पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप अदरक की चाय बना सकती हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को शांत करते हैं। हल्दी को गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी राहत मिल सकती है।
पुदीना और कैमोमाइल चाय पीने से भी पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है। पुदीना मांसपेशियों को आराम देता है, जबकि कैमोमाइल चाय मानसिक शांति और शरीर को राहत प्रदान करती है। इन दोनों चायों के सेवन से दर्द में कमी आ सकती है।
हल्का व्यायाम और योग पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने के लिए प्रभावी उपाय हो सकते हैं। विशेष रूप से पीरियड्स के दौरान कुछ योगासन, जैसे कि बालासन व पवनमुक्तासन, मांसपेशियों को आराम देते हैं और दर्द को शांत करते हैं। ये आसन तनाव को भी कम करते हैं, जिससे दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है।
पीरियड्स के दौरान सही आहार भी दर्द को कम करने में मदद करता है। आहार में अधिक फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। कैल्शियम मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करता है और दर्द को कम करने में मदद करता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।