बार-बार टॉयलेट जाकर भी नहीं होता पेट साफ? मटर के छिलके का इस तरीके से करें इस्तेमाल, दूर हो जाएगी कब्ज

pea pods benefits: पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए सिर्फ मटर ही नहीं मटर के छिलके भी बेहद फायदेमंद होते हैं। जानें कब्ज का इलाज करने के लिए मटर के छिलके के इस घरेलू नुस्खे के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 13, 2023 12:01 PM IST

pea pod for constipation: सब्जियां और फल ऐसे फूड्स हैं, जो हर किसी की थाली में होने जरूरी हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग और स्वस्थ हो या बीमार। हालांकि, आजकल देखा गया है कि कुछ लोग घर से ज्यादा बाहर का खाना पसंद करते हैं, जिसमें ये सब्जियां व फल आदि कम पाए जाते हैं। यही कारण है कि बाहर की चीजें खाने के बाद पाचन से जुड़ी व अन्य शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि फलों व सब्जियों की तरह उनके छिलके भी बड़े काम आने वाली चीज होती हैं। इस लेख में हम मटर के छिलके से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं। ज्यादातर महिलाएं मटर के छिलके को फेंक देती हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मटर के छिलके से पेट से जुड़ी बीमारियों का इलाज भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं मटर का छिलका हमारे पेट को क्या फायदा पहुंचाता है और इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

कब्ज का घरेलू उपाय (Home remedies for constipation)

आजकल कब्ज की समस्याएं काफी आम हो चुकी हैं और कुछ लोगों को रोज कब्ज की दवाएं लेनी पड़ती हैं। लेकिन ये दवाएं सिर्फ तब तक ही काम करती हैं, जब तक आप इन्हें ले रहे हैं। इनका इस्तेमाल बंद करने के कुछ दिन बाद फिर से कब्ज की शिकायत होने लगती है। मटर का छिलका कब्ज का ऐसा नेचुरल इलाज है, जो इस बीमारी को जड़ से ही खत्म कर सकता है। मटर के छिलके से कब्ज का इलाज करने के बाद अगर आप अपने हेल्दी लाइफस्टाइल को मेन्टेन करके रखते हैं, तो आपको फिर से कब्ज की शिकायत नहीं होगी

कैसे करें मटर का इस्तेमाल

कब्ज का इलाज करने के लिए मटर के छिलके के दो नुस्खे हैं, जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है -

काढ़ा बनाकर

कब्ज का इलाज करना है तो मटर के छिलके का काढ़ा काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मटर के छिलका का काढ़ा बनाना बेहद आसान भी है और यह कब्ज का घर पर ही इलाज करने में काफी कारगर नुस्खा है। चलिए जानते हैं मटर का काढ़ा कैसे बनाया जाता है

  • दो से तीन कप पानी को आंच पर उबलने के लिए रख दें
  • एक कप छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे गए मटर के छिलके
  • मटर के छिलके पानी के उबलने से पहले ही उसमें डाल दें
  • धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं
  • जब पानी आधा रह जाए तो उसे आंच से उतार दें
  • गैस से उतरने के बाद उसमें एक या दो चम्मच ताजे एलोवेरा का जेल मिला लें
  • गुनगुना होने पर इसका सेवन करें

स्टीम करके

अगर आपके पास वेजिटेबल स्टीमर है, तो यह काफी अच्छा ऑप्शन है। वहींं अगर आपके पास स्टीमर नहीं है तो भी आप मटर के छिलकों को स्टीम करके उनका मजा ले सकते हैं। मटर के छिलके को स्टीम करने का तरीका कुछ इस प्रकार है -

  • एक बड़ा बर्तन लें जिसमें एक चौथाई पानी डालें और आंच पर रख दें
  • अब एल्यूमीनियम फॉइल की तीन से चार गें बनाएं
  • गेंद का साइज बर्तन में डाले पानी के स्तर सो थोड़ा कम रखें
  • दो कप मटर के छिलके लें और उनके किनारे काट लें
  • अब एल्यूमिनियम की गेंदों को पानी में डालें और उनके ऊपर छोटा बर्तन रख दें
  • छोटा बर्तन बड़े बर्तन से इतना छोटा हो कि उसकी उंचाई बड़े बर्तन से नीचे रहे
  • अब धीमी आंच पर गैस को चलने दें और बड़े बर्तन को ऊपर से ढक दें
  • ध्यान रहे आपको छोटे बर्तन को नहीं ढकना है
  • कम से कम 20 मिनट बाद आपके मटर के छिलके स्टीम हो चुके हैं
  • स्वादानुसार नमक लगाएं और गर्मागर्म इनका सेवन करें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source