PCOD के कारण झड़ गए हैं सिर के आधे बाल? ट्राई करें ये होममेड ऑयल, दोबारा उग आएंगे सारे बाल!

PCOD Causes Hair Loss And Treatment: पीसीओडी की समस्या की वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें गंजापन होना भी शामिल है। असंतुलित हार्मोंस की वजह से यह समस्या ज्यादातर महिलाओं को हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 9, 2023 8:02 PM IST

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं पीसीओडी यानि पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD) से पीड़ित है। अगर किसी महिला को पीसीओडी की समस्या है तो, ऐसे में उनके यूट्रस में मेल हार्मोन 'एंड्रोजन' बढ़ने लगता है। जिस वजह से ओवरी में सिस्ट बनने लगता है। पीसीओडी की वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें हार्मोंस का असंतुलित होना, स्ट्रेस बढ़ना और मोटापा होने जैसी समस्याएं आम हैं। इसके अलावा, महिलाओं को टाइम पर पीरियड्स नहीं होते और सिर के बाल भी तेजी से झड़ने (Hair Loss) लगते हैं। यह सभी समस्याएं शरीर में अचानक हुए हार्मोंस के असंतुलन की वजह से होती हैं। अगर आपके भी पीसीओडी की वजह से बाल झड़ रहे हैं, तो घर पर बना नेचुरल हेयर ऑयल आपके बड़ा काम आ सकता है। यह कई तरह के तेलों को मिलाकर तैयार किया जाता है, जिसे बालों की ग्रोथ फिर से बढ़ने लगती है।

खूबसूरत बालों की चाहत हर महिला की होती है। अब ऐसे में पीसीओडी की समस्या झेल रही महिलाओं को कहीं ना कहीं झड़ते बालों की समस्या से भी परेशान होना पड़ता है। यह समस्या काफी गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिये इसे रोकने के लिए नेचुरल हेयर ऑयल से बालों सिर की मालिश करना फायदेमंद हो सकता है।

होममेड हेयर ऑयल से रोकें बालों का झड़ना - PCOD Causes Hair Loss And Treatment In Hindi

अगर आप चाहती हैं, कि आपके बालों का झड़ना रुक जाए और उनकी ग्रोथ वापस आ जाए तो, इस हेयर ऑयल को जरूरत इस्तेमाल करना चाहिए। इसे कैसे तैयार करना है, चलिए जान लेते हैं।

क्या-क्या चाहिए?

  • एक बाउल लें।
  • बाउल में चार से पांच बूंद मेंहदी का तेल डालें।
  • चार से पांच बूंद गुड़हल का तेल डालें।
  • कम से कम एक चम्मच कद्दू के बीज का तेल मिलाएं।
  • एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
  • एक चम्मच कैरियर आयल मिलाएं।

कैसे करें तैयार?

  • बाउल में सभी तेलों को आपस में अच्छे से मिला लें।
  • तेल के इस तैयार मिश्रण को एक कंटेनर में स्टोर कर लें।
  • नेचुरल हेयर ऑयल बनकर तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • तैयार नेचुरल हेयर ऑयल को अपने बालों के बजाय जड़ों पर अच्छे से लगाएं।
  • सिर की हल्के हाथों से मसाज करें।
  • नेचुरल हेयर ऑयल को सिर पर करीब आधे से एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • सिर को अच्छे नेचुरल माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें।

अगर आपने हमारे बताये हुए तरीके से इस नेचुरल हेयर ऑयल को तैयार करके ठीक तरीके से इस्तेमाल कर लिया, तो फर्क खुद नजर आने लगेगा। इसके साथ ही पीसीओडी की वजह से हो रहा गंजापन भी काफी हद तक रोकने में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source