Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बवासीर के मस्सों को हटा सकता है इस फ्री के पत्ते से बना पेस्ट, दिन में 2 बार लगाने से दर्द और सूजन होगा कम

Hemorrhoids Warts Treatment : बवासीर के मस्सों का इलाज करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

बवासीर के मस्सों को हटा सकता है इस फ्री के पत्ते से बना पेस्ट, दिन में 2 बार लगाने से दर्द और सूजन होगा कम

Written by Kishori Mishra |Updated : June 1, 2024 6:46 PM IST

Hemorrhoids Warts Treatment : बवासीर एक ऐसी समस्या है, जिसमें मल त्याग के दौरान मरीजों को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में मलद्वार के आसपास सूजन होने लगती है। साथ ही कुछ स्थितियों में मलद्वार से खून भी आने लगता है। इसके होने का मुख्य कारण शौचालय जाते समय काफी जोर लगाना हो सकता है। वहीं, जिन लोगों को कब्ज या लंबे समय तक दस्त की परेशानी होकी है, उन्हें बवासीर की परेशानी होना काफी कॉमन है। अगर आपको बवासीर की परेशानी है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको एक खास तरह का उपचार बताएंगे, जिससे बवासीर में होने वाले दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। इस खास नुस्खे को आजमाने के लिए आपको खर्च करने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि आप बगीचों में जाकर ही इसे आजमा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ नीम की पत्तियां लेनी पड़ेंगी। जी हां, नीम की पत्तियों के प्रयोग से बवासीर का इलाज किया जा सकता है। यह काफी प्रभावी माना जाता है। आज इस लेख में हम आपको बवासीर में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए नीम की पत्तियों का प्रयोग और यह किस तरह फायदेमंद है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं-

बवासीर के इलाज में कितना फायदेमंद है नीम?

नीम की पत्तियों में एक नहीं, हजारों समस्याओं का इलाज छिपा है। इसलिए आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। नीम की पत्तियों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, दर्द-निवारक और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो मल द्वार में होने वाले मस्सों की सूजन को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह बैक्टीरिया को नष्ट भी करने में प्रभावी हो सकता है। 

इतना ही नहीं, यह पेट में बनने वाले एसिड को कम करता है। साथ ही इसके लेप से मलद्वार में होने वाली खुजली, रैशेज और जलन को कम किया जा सकता है। अगर आप कब्ज और दस्त से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसका प्रयोग कर सकते हैं।

Also Read

More News

बवासीर में किस तरह करें नीम का प्रयोग?

नीम का पानी

बवासीर के लक्षणों को कम करने के लिए आप नीम का पानी अपने प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। इससे बैक्टीरियल और सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 कप पानी में नीम के पत्तों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे सूजन और बैक्टीरियल परेशानी कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नीम का पेस्ट

नीम के पत्तों का पेस्ट प्रभावित हिस्से पर लगाने से सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए 10 से 15 नीम के पत्ते लें। इसमें थोड़ा सा हल्दी डालकर इसे पीस लें। अब इसे सीधे दौर पर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे मस्सा टूटकर निकल सकता है। साथ ही यह दर्द और सूजन को भी कम कर सकता है। इसे आप दिन में दो बार या फिर 1 बार लगा सकते हैं।