Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Blood Sugar Level Kaise Kam karein : सहजन की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होती हैं। इस बात से शायद आप सभी वाकिफ भी हों। इसकी पत्तियों में मौजूद गुण आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती हैं। इसके अलावा सहजन की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। आप में से कई लोगों ने सहजन की पत्तियों का सेवन किया होगे, लेकिन क्या आपने इसकी पत्तियों से बनी चाय का सेवन किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। सहजन की पत्तियों से बनी चाय पीने से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह कई अन्य तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
सबसे पहले एक पैन लें, इसमें पानी और सहजन की पत्तियों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसमें अदरक डालें और फिर से उबालें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छानकर एक कप में रखें और थोड़ा सा शहद मिक्स करके सुबह-सुबह खाली पेट पिएं।
सहजन की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। इसे आप सुबह-सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। हालांकि, खाने के बाद या फिर शाम के समय भी आप इस टी का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपके शरीर को लाभ मिलेगा।
सहजन की पत्तियों में क्लोरोजेनिक एसिड होता है। रिसर्च के मुताबिक, क्लोरोजेनिक एसिड हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाता है। वहीं, अचानक से होने वाले ब्लड शुगर लेवल की वृद्धि को कम कर सकता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को घटाना चाहते हैं, तो इस स्वादिष्ट चाय का सेवन जरूर करें।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ सहजन की पत्तियों से बनी चाय को पीने से कई अन्य लाभ हो सकते हैं, जैसे-
सहजन की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।