... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
प्याज के रस से इम्यूनिटी होगी बूस्ट, सर्दी-खांसी की समस्या से भी मिलेगा आराम
Onion Water Benefits : दुनियाभर में कोरोनावायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए डॉक्टर्स द्वारा तरह-तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। अगर आप वायरस से बचाव करना चाहते हैं, तो साफ-सफाई, भीड़-भाड़ और संक्रमित लोगों से दूरी बनाएं (Onion Water Benefits) रखें।
कई रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि इम्यूनिटी कमजोर होने से व्यक्ति कोरोना की चपेट में जल्दी आ सकता है। इसलिए अगर आप कोरोनावायरस से बचना चाहते हैं, तो अपने इम्यूनिटी को मजबूत करें। इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Booster) करने के लिए आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे इम्यूनिटी के साथ-साथ सर्दी जुकाम से भी बचाव (Onion Water Benefits) करता है।
प्याज का रस विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और जिंक से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में हमारी मदद कर सकता है। इसके साथ ही प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकता है। साधारण से प्याज के रस से आप इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला पेय बना सकते हैं।
प्याज का रस सर्दी-जुकाम से बचाव करने में कारगर उपाय है। इसके सेवन से सांस की नली में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होता है। साथ ही कफ भी शरीर से बाहर निकल जाता है। प्याज में एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण है।
सबसे पहले प्याज को कद्दूकस कर लें। इससे निचोड़कर रस निकाल लें। इसके बाद इस रस में शहद मिलाएं। इस रस को पीने से शरीर को कई फायदे होंगे। प्याज के एक चम्मच जूस में 8 औंस नींबू का रस, एक चम्मच शहद और पानी मिलाएं। एक सप्ताह तक इस रस का सेवन करने से कफ की समस्या से छुटकारा मिलता है।
वजन कम करने के लिए पिएं हॉट लेमन वॉटर, होंगे ये 5 अन्य लाभ
आंखों की रोशनी बढ़ाए फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
पेट की चर्बी को मोम की तरह पिघलाएगी बेकिंग सोडा और विनेगर से तैयार ये ड्रिंक
Exercising with face mask: क्या आप मास्क पहनकर दौड़ते है? जानें, विशेषज्ञों ने दी किस बात की चेतावनी