सिर्फ 1 प्याज के इस्तेमाल से मस्सा को जड़ से करें खत्म

सिर्फ एक प्याज की मदद से आप मस्सों की समस्या से छुटकारा पा (Wart removal) सकते हैं। यह आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इस नुस्खे को आजमाकर आप घर में आसानी से मस्से को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं प्याज की मदद से मस्से को कैसे (Wart removal) हटाएं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 27, 2020 3:47 PM IST

Wart removal : मस्से अक्सर हमारी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। चेहरे पर होने वाले मस्से हमारी खूबसूरती पर असर डालते हैं, ऐसे में लोग इससे छुटाकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। शरीर पर मस्से कई बार कैंसर का भी रूप धारण कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर से मस्से को हटा देना चाहिए। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मस्से को हटाने की विधि बताने जा रहे हैं। सिर्फ एक प्याज की मदद से आप इन मस्सों से छुटकारा पा (Wart removal) सकते हैं। यह आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इस नुस्खे को आजमाकर आप घर में आसानी से मस्से को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं प्याज की मदद से मस्से को कैसे (Wart removal) हटाएं?

कैंसर की वजह से भी हो सकते हैं मस्से

यदि आपको जन्म से ही मस्सा है, तो यह हानिकारक नहीं होता है, लेकिन अगर मस्सा जन्म के बाद हुआ है या फिर वयस्क होने के बाद आपको मस्सा हुआ है, तो यह एक कैंसर का भी रूप हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को 30 की उम्र के बाद मस्से होते हैं, तो उस व्यक्ति को कैंसर का खतरा रहता है।

किस स्थिति में होता है मस्सा का खतरा

  • अगर आपके मस्से से खून निकल रहा है, तो इसे अनदेखा ना करें।
  • मस्सों में खुजली हो रही है, तो इसे हल्के में ना लें।
  • किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर्स की सलाह लें।

मस्से क्यों होते हैं? 

जन्मजात होने वाले मस्से सामान्य होते हैं, लेकिन पैदा होने के बाद होने वाले मस्सों का मुक्य कारण इंफेक्शन हो सकता है। इन मस्सों का कारण पेपीलोमा नामक वायरस है। स्किन पर पेपीलोमा नामक वायरस की वजह से छोटे, काले, खुरदुरे जैसे कठोर दाने उभर आते हैं, इसे ही मस्सा कहते हैं। मस्सा का सामान्य रंग गहरा काला या फिर भूरा भी होता है। लेकिन कई बार यह स्किन कलर का भी होता है, जो कई बार दिखाई नहीं देता है। मस्से 8 से 12 तरह के होते हैं, जो घरेलू उपचार और डॉक्टरी सलाह के खत्म किए जा सकते हैं।

कुछ लोग मस्सा को अपने हाथों से खुद ही काट या फिर फोड़ लेते हैं। लेकिन ऐसा करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद वायरस शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैस सकते हैं। इसके अलावा यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान तक भी पहुंच सकता है।

प्याज से ऐसे हटा सकते हैं मस्सा

प्याज शरीर के लिए हर एक रूप में फायदेमंद होता है। कच्चे सलाद से लेकर इसका रस भी शरीर के लिए फायदेमंद है। मस्सा को हटाने के लिए प्याज रामबाण सिद्ध हो सकता है। शरीर पर मौजूद मस्सा को हटाने के लिए लगातार 30 दिनों तक प्याज के रस को मस्से पर लगाएं। प्याज के रस से वायरस मर जाएगा और यह जड़ से खत्म हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान हैं ये 5 रेड फूड, कैंसर व जोड़ों के दर्द जैसी कई बीमारियों का खतरा होता है कम

गैस और कब्ज की समस्या है तो इन सब्जियों को न करें सेवन, बढ़ेगी बवासीर की समस्या

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source